Sambhal : सम्भल-रामपुर के नए प्रभारी खुर्शीद आलम का बड़ा बयान – 'संविधान रहेगा तो देश रहेगा, संविधान से बड़ा कोई धर्म नहीं'

मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए खुर्शीद आलम ने कहा कि देश से बड़ा कोई महान नहीं हो सकता और संविधान से बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता। उन्हों

Sep 28, 2025 - 17:32
 0  101
Sambhal : सम्भल-रामपुर के नए प्रभारी खुर्शीद आलम का बड़ा बयान – 'संविधान रहेगा तो देश रहेगा, संविधान से बड़ा कोई धर्म नहीं'
Sambhal : सम्भल-रामपुर के नए प्रभारी खुर्शीद आलम का बड़ा बयान – 'संविधान रहेगा तो देश रहेगा, संविधान से बड़ा कोई धर्म नहीं'

Report : उवैस दानिश, सम्भल

प्रदेश उपाध्यक्ष लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) घटक दल ने सम्भल और रामपुर जिले का नया प्रभारी घोषित कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा ने प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष खुर्शीद आलम को यह जिम्मेदारी सौंपी। नियुक्ति के बाद रविवार को खुर्शीद आलम सम्भल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेस वार्ता कर कई मुद्दों पर खुलकर बात की।

प्रेस वार्ता में उनसे सवाल किया गया कि क्या देश का संविधान खतरे में है, तो खुर्शीद आलम ने दो टूक जवाब देते हुए कहा संविधान रहेगा तो देश रहेगा और अगर संविधान नहीं रहेगा तो देश भी नहीं रहेगा। संविधान के बिना देश जीवित नहीं रह सकता।

मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए खुर्शीद आलम ने कहा कि देश से बड़ा कोई महान नहीं हो सकता और संविधान से बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हर धर्मगुरु चाहे वह मौलाना हो, संत हो या महात्मा, उसे संविधान का सम्मान करना चाहिए। संविधान ने सभी को अपने धर्म का पालन करने की आजादी दी है, लेकिन यह आजादी संविधान की सीमाओं के अंदर ही रहनी चाहिए।

जब उनसे पूछा गया कि मौलाना तौकीर के कदम सही थे या गलत, तो उन्होंने जवाब दिया, संविधान ने सभी धर्मों को बराबरी का अधिकार और सुरक्षा दी है। इसलिए मेरी नजर में संविधान की अहमियत सबसे ज्यादा है और किसी भी धर्मगुरु को संविधान से ऊपर नहीं समझना चाहिए।

भाजपा नेता विनय कटियार के हालिया बयान पर खुर्शीद आलम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान किसी की निजी संपत्ति नहीं है। न तो विनय कटियार के नाम हिंदुस्तान का बैनामा हुआ है और न ही किसी अन्य नेता के नाम। यह साझा संस्कृति और गंगा-जमुनी तहजीब का देश है, जहां हमेशा भाईचारे का स्वागत किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह के बयान देते रहते हैं, लेकिन लोक जनशक्ति पार्टी ऐसे बयानों को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी। प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूद रहे। इस दौरान खुर्शीद आलम ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के कमजोर वर्गों के हित में काम करने का आह्वान किया।

Also Click : Lucknow : मौलाना भूल गया था कि यूपी में सरकार किसकी है, ऐसा सबक सिखाएंगे कि पीढ़ियां दंगा करना भूल जाएंगी : योगी आदित्यनाथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow