Saharanpur : सहारनपुर में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने सीज किए 7 डम्फर
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में अवैध खनन और उसके गैर-कानूनी परिवहन के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत मिर्जापुर थाना पुलिस ने 7 डम्फरों को पकड़कर उन्हें सीज कर दिया।
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में अवैध खनन और उसके गैर-कानूनी परिवहन के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत मिर्जापुर थाना पुलिस ने 7 डम्फरों को पकड़कर उन्हें सीज कर दिया। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और उपजिलाधिकारी बेहट की निगरानी में क्षेत्राधिकारी बेहट के नेतृत्व में की गई।
मिर्जापुर थाना प्रभारी सूबे सिंह और उनकी टीम जब क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी, तभी अवैध रूप से खनन सामग्री ले जाते हुए इन वाहनों को रोका गया। जरूरी कागजात न मिलने और नियमों के उल्लंघन के कारण पुलिस ने डम्फर संख्या UP 11 DT 3336, UP 11 DT 5768, UP 11 AT 2367, UP 11 DT 0664, UP 11 DT 7616, HR 37E 0068 और UK 17 CA 2172 को जब्त कर लिया।
पुलिस ने सभी पकड़े गए वाहनों के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी कर इसकी रिपोर्ट संबंधित अदालत को भेज दी है। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी सूबे सिंह के साथ उपनिरीक्षक रामकुमार, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र और कांस्टेबल अमित कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे। पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन को पूरी तरह रोकने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
Also Click : Deoband : बिजली संकट- दो दिनों से अंधेरे में डूबा बेरुन कोटला मोहल्ला, आपूर्ति सुचारू न होने पर आंदोलन की चेतावनी
What's Your Reaction?




