सहारनपुर: नेहरु मार्किट व रायवाला क्षेत्रों में आज भी नहीं लगा मंगल बाजार

निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को भी समझाया कि जिलाधिकारी के साप्ताहिक बंदी के आदेशों का उल्लंघन कर यदि कोई दुकानदार अपनी दुकान खोलता है तो उसका चालान करया जायेगा। नगर निगम द्वारा सोमवार की सुबह और शाम को ही एनाउंस करा दिया गया था कि मंगल बाजार केवल मेला गु...

By INA News Desk
Jan 15, 2025 - 00:22
66 Views
सहारनपुर: नेहरु मार्किट व रायवाला क्षेत्रों में आज भी नहीं लगा मंगल बाजार
Advertisement
Advertisement

बाजारों में सुबह से ही डेरा डाले रहे निगम व पुलिस अधिकारी

By INA News Saharanpur.

नगर निगम द्वारा आज भी नेहरु मार्किट, जुबली पार्क, लोहानी सराय, तिब्बती मार्किट, प्रताप मार्किट, रायवाला व प्रताप नगर आदि बाजारों में मंगल बाजार नहीं लगने दिया गया। जिलाधिकारी का साप्ताहिक बंदी का आदेश भी पूरी तरह लागू कराया गया। नगरायुक्त संजय चौहान के आदेश पर आज भी अपर नगरायुक्त राजेश यादव के नेतृत्व में निगम के अधिकारी, प्रवर्तन दल व थाना कोतवाली तथा थाना मण्डी पुलिस ने रायवाला, प्रताप नगर तथा नेहरु मार्किट, जुबली पार्क, लोहानी सराय, प्रताप मार्किट, तिब्बती मार्किट व भगतसिंह मार्ग की पूरी तरह नाकेबंदी कर उक्त बाजारों में सुबह से ही डेरा डाल लिया था। जिसके कारण आज उक्त बाजारों में किसी भी वेंडर को फड (थला) नहीं लगाने दिया गया।

Also Read: देवबंद: भाजपा के नए मंडलाध्यक्ष अरुण गुप्ता का भव्य स्वागत

निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को भी समझाया कि जिलाधिकारी के साप्ताहिक बंदी के आदेशों का उल्लंघन कर यदि कोई दुकानदार अपनी दुकान खोलता है तो उसका चालान करया जायेगा। नगर निगम द्वारा सोमवार की सुबह और शाम को ही एनाउंस करा दिया गया था कि मंगल बाजार केवल मेला गुघाल स्थल पर मंगल बाजार के लिए आरक्षित स्थान पर ही लगेगा और साप्ताहिक बंदी भी पूरी तरह लागू करायी जायेगी, जिसके चलते आज वेंडर तो उक्त बाजारों में नहीं आये लेकिन कुछ दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे, पर निगम और श्रम विभाग की सख्ती देखते हुए उन्होंने भी दुकान खोलने का प्रयास नहीं किया।

अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने बताया कि फड़ लगाने वाले वेंडरों ने आज मंगल बाजार के लिए आरक्षित मेला गुघाल स्थल पर ही अपनी फड़ लगायी है। इसके अलावा दुकानदार भी अब व्यवस्था को बनाये रखने में सहयोग कर रहे हैं। आज रायवाला क्षेत्र और नेहरु मार्किट क्षेत्र के बाजारों में साप्ताहिक बंदी पूरी तरह लागू रही है। नेहरु मार्किट में अपर नगरायुक्त राजेश यादव के अतिरिक्त अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग, इंस्पैक्टर कोतवाली धर्मेन्द्र गौतम तथा रायवाला में कर अधीक्षक सुरेंद्र सिंह, प्रवर्तन दल के कैप्टन नरेश व दल के जवान, निगम के सुरक्षा अधिकारी हरिप्रकाश कसाना, राजस्व निरीक्षक लोकेश व मनीष तथा थाना मण्डी पुलिस के जवान मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement