सहारनपुर: खाटू श्याम कथा महा बलिदान की महागाथा :स्वामी कालेंद्रानंद महाराज

जैसे-जैसे कलयुग का प्रभाव बढ़ेगा। ऐसे ऐसे तुम्हारी शक्ति बढ़ेगी। प्रत्येक व्यक्ति आपका नाम का जय घोष करेगा और घर-घर में तुम्हारी जोत  जगेगी। उन्होंने कहा जो व्यक्ति धर्म की वेदी पर अपने जीवन का बलिदान कर देता है उसका जीवन एक अमर कथा बनकर आने वाले युग को प्रेरणा देता है। ऐसा ही श्याम...

Jan 15, 2025 - 00:25
 0  45
सहारनपुर: खाटू श्याम कथा महा बलिदान की महागाथा :स्वामी कालेंद्रानंद महाराज

By INA News Saharanpur.

राधा विहार स्थित चमत्कारी श्री खाटू श्याम मंदिर में श्री खाटू श्याम कथा में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा खाटू श्याम कथा महा बलिदान की महागाथा है। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित श्री खाटू श्याम कथा में प्रवचन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा खाटू श्याम कथा महा बलिदान एवं समर्पण की कथा है। बर्बरीक ने महाभारत में कुरुक्षेत्र में सर्वशक्तिमान होते हुए भी अपना शीश श्री कृष्ण को दान कर दिया। इसी कारण भगवान श्री कृष्ण ने उन्हें अपना श्याम नाम और समझ शक्तियां उनको प्रदान की और वरदान दिया।

Also Read: सहारनपुर: नेहरु मार्किट व रायवाला क्षेत्रों में आज भी नहीं लगा मंगल बाजार

जैसे-जैसे कलयुग का प्रभाव बढ़ेगा। ऐसे ऐसे तुम्हारी शक्ति बढ़ेगी। प्रत्येक व्यक्ति आपका नाम का जय घोष करेगा और घर-घर में तुम्हारी जोत  जगेगी। उन्होंने कहा जो व्यक्ति धर्म की वेदी पर अपने जीवन का बलिदान कर देता है उसका जीवन एक अमर कथा बनकर आने वाले युग को प्रेरणा देता है। ऐसा ही श्याम बाबा का चरित्र है जो जन-जन को सेवा के लिए समर्पण के लिए एवं धर्म के लिए प्रेरित करता है। ऐसा ही जीवन धर्म के पथ का मा पथिक कहलाता है। इस अवसर पर मेहरचंद जैन, राजेंद्र धीमान, अश्विनी कंबोज, सागर गुप्ता, संजय राणा, अनिल नारंग, रोहित शर्मा, बबीता, राजबाला, सरला, सुदेश, बबीता, कमला, रेखा, पूनम, आदि रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow