Saharanpur : जेल में संदिग्ध हालातों में हत्या आरोपी की मौत, मवी खुर्द खेड़ा निवासी शमीम की मौत से मचा हड़कंप, परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

शमीम के परिवार ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनके भाई ने कहा,शमीम पूरी तरह स्वस्थ था, उसकी अचानक मौत

By INA News Desk
Nov 2, 2025 - 21:51
62 Views
Saharanpur : जेल में संदिग्ध हालातों में हत्या आरोपी की मौत, मवी खुर्द खेड़ा निवासी शमीम की मौत से मचा हड़कंप, परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
जेल में संदिग्ध हालातों में हत्या आरोपी की मौत, मवी खुर्द खेड़ा निवासी शमीम की मौत से मचा हड़कंप, परिवार ने लगाई न्याय की गुहार; फोटो- संवेदनशील

सहारनपुर। मवी खुर्द खेड़ा निवासी शमीम पुत्र अनवर, जो एक हत्या मामले में आरोपी थे, की जेल के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच शुरू की गई। प्रशासन ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मृत्यु के असली कारण का पता चल सकेगा।  

शमीम के परिवार ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनके भाई ने कहा,शमीम पूरी तरह स्वस्थ था, उसकी अचानक मौत पर हमें संदेह है। हम चाहते हैं कि इसे छिपाने की कोशिश न हो और सच्चाई सबके सामने आए।
वहीं, जेल अधीक्षक ने बताया, “प्रारंभिक जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल होगी। मृत्यु का कारण स्पष्ट होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाएगी।
यह घटना जेल सुरक्षा और कैदियों के प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठा रही है।

Also Click : Sitapur : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न हुई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow