Saharanpur News: STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार की शहादत पर प्रेस क्लब ने जताया शोक, सर्वोच्च सम्मान की मांग
क्लब के पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी को सहन करने की प्रार्थना की। क्लब चेर...
सुनील ने अदम्य साहस से सेवा और समर्पण की मिसाल कायम की: जावेद साबरी
By INA News Saharanpur.
सहारनपुर: डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब सहारनपुर ने शामली में बदमाशों से मुकाबला करते हुए गंभीर रूप से घायल और इलाज के दौरान शहीद हुए STF मेरठ यूनिट के इंस्पेक्टर सुनील कुमार की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। क्लब के पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी को सहन करने की प्रार्थना की। क्लब चेरयरमैन जावेद साबरी ने कहा कि इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने सेवा और समर्पण की मिसाल कायम करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।
उन्हें राज्य के सर्वोच्च सम्मान से मृत्युपरांत अलंकृत किया जाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुठभेड़ में घायल होने के बावजूद चार अपराधियों को मार गिराना, उनके अदम्य साहस और वीरता का उत्कृष्ट उदाहरण है। सशस्त्र पुलिस बलों में ऐसे जांबाज अफसर की कमी एक अपूर्णीय क्षति है।क्लब की ओर से शोक जताने वालों में अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, अबूबकर शिब्ली, कुमार योगेश, डा. शाहिद जुबैरी, अरविंद टेबक(गंगोह), अरविंद सिंघल (देवबंद), मनोज मिड्ढा, श्रवण शर्मा, सुधीर सोहल आदि पदाधिकारी एवं सभी सदस्य प्रमुख रहे।
What's Your Reaction?









