Deoband News: DM के आश्वासन पर हड़ताल खत्म, SDM और पालिकाध्यक्ष के साथ DM-SSP से मिला वाल्मीकि समाज का प्रतिनिधिमंडल
बुधवार को SDM दीपक कुमार और पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग के साथ वाल्मीकि समाज का एक प्रतिनिधिमंडल DM मनीष बंसल और SSP रोहित सजवाण से ..
By INA News Deoband.
देवबंद: श्मशाम की भूमि पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग की घटना के बाद वाल्मीकि समाज ने सफाई कार्यों को ठप किया हुआ था। जिस कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के ढ़ेर लगे हुए थे। पांचवें दिन DM और SSP से मुलाकात और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद वाल्मीकि समाज ने हड़ताल को समाप्त कर दिया। बृहस्पतिवार से सफाईकर्मी कार्य पर लौट जाएंगे। बता दें कि 18 जनवरी को तल्हेड़ी चुंगी स्थित भूमि पर कब्जा किए जाने को लेकर फायरिंग हो गई थी। इसमें वाल्मीकि समाज के तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने वाल्मीकि समाज की ओर से 11 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसमें तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि पुलिस की ओर से वाल्मीकि समाज और दूसरे पक्ष के 22 लोगों के खिलाफ भी संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। गुस्साए वाल्मीकि समाज ने नगर में सफाई व्यवस्था को ठप कर दिया था।
जिसकी वजह से पूरे शहर में गंदगी फैली नजर आ रही थी। बुधवार को SDM दीपक कुमार और पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग के साथ वाल्मीकि समाज का एक प्रतिनिधिमंडल DM मनीष बंसल और SSP रोहित सजवाण से मिला। DM ने उक्त लोगों से वार्ता के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद वाल्मीकि समाज ने बृहस्पतिवार से हड़ताल समाप्त करने को तैयार हुआ। DM को ज्ञापन भी दिया गया। इसमें दर्ज मुकदमे को निरस्त करने, श्मशाम की भूमि को उनके हवाले किए जाने समेत अन्य मांगे रखी गई हैं। DM मनीष बंसल ने बताया कि उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल उक्त भूमि पर तारबाड़, सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे और पुलिस की तैनाती की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में वाल्मीकि सभा के जिलाध्यक्ष विनोद घावरी, सफाई यूनियन के अध्यक्ष सोनी आजाद, बिरला सूद, दीपक चंचल, जसवीर वाल्मीकि, राजकुमार बिरला, अजय बिरला और बृजमोहन सूद आदि शामिल रहे।
What's Your Reaction?











