Saharanpur News: देवबंद गोली कांड से आक्रोशित वाल्मीकि समाज ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन
अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के प्रदेश महासचिव सोनी आजाद ने कहा कि उक्त प्रकरण में पूर्व से ही उक्त जमीन पर वाल्मीकि समाज काबिज हैं। इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों ने प्रदेश के CM योगी आ...
ज्ञापन देकर की दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग
By INA News Saharanpur.
सहारनपुर: देवबन्द गोली काण्ड को लेकर वाल्मीकि समाज के समस्त संगठन संयुक्त रूप से जिला वाल्मीकि सभा एवं अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और प्रदेश के CM को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को देकर कार्रवाई की मांग की। आज वाल्मीकि समाज के समस्त संगठन सामूहिक रूप से जिला वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष विनोद गवरी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने देवबंद के गोली कांड को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद घावरी ने कहा कि देवबन्द में जबरन भूमाफियाओं द्वारा वाल्मीकि समाज की भूमि पर करने के इरादे से जान से मारने की नियत से गोलियां चलायी जिसमें प्रशासन मूकदर्शक बना रहा जिससे वाल्मीकि समाज में रोष है और वाल्मीकि समाज पर लगाये गये फर्जी मुकदमें यदि वापस नहीं लिये जाते तो समाज सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगा।
Also Read: Shamli News: नगर पंचायत अध्यक्ष व EO अध्यक्षता मे बोर्ड बैठक आयोजित
अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के प्रदेश महासचिव सोनी आजाद ने कहा कि उक्त प्रकरण में पूर्व से ही उक्त जमीन पर वाल्मीकि समाज काबिज हैं। इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों ने प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया प्रदर्शनकारियों में जसवीर वाल्मीकि, अशोक वाल्मीकि, महीपाल वाल्मीकि एसटी/एसटी आयोग, सोनू बिरला एडवोकेट, राकेश कल्याण महामंत्री, सीमा कात्यानी पार्षद, दीपक बिरला, मनोज सहजवा, अविनाश बिरला उपाध्यक्ष, धीरज आजाद, सोमपाल महामंत्री, दीपक कुमार, नीरज कुमार, राहुल वाल्मीकि, लक्ष्मण साथी, अनुज बोहत, पप्पू देशावर, वरदान वाल्मीकि, आशीष वाल्मीकि, डेविड दिंगिया, विश्वास कांगडा, चेतन वाल्मीकि, विकास केसला, अन्नू बिरला, अरूण आदिवाल, विकास मेहरोल, राजकुमार आदि भारी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











