Sambhal : शिक्षक सम्मान समारोह में 30 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

मुख्य अतिथि एमजीएम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. योगेंद्र सिंह ने कहा कि “शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि समाज का राष्ट्र निर्माता और भाग्य विधाता भी है। शिक्षक

Sep 8, 2025 - 23:46
 0  49
Sambhal : शिक्षक सम्मान समारोह में 30 शिक्षकों को किया गया सम्मानित
शिक्षक सम्मान समारोह में 30 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Report : उवैस दानिश, सम्भल

भारतीय इतिहास संकलन समिति के तत्वावधान में सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चंदौसी रोड पर शिक्षक सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के 14 शिक्षण संस्थानों और 16 सामाजिक संगठनों से चयनित 30 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत भारत माता एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

मुख्य अतिथि एमजीएम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. योगेंद्र सिंह ने कहा कि “शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि समाज का राष्ट्र निर्माता और भाग्य विधाता भी है। शिक्षक के मार्गदर्शन से ही देश का भविष्य तय होता है।" उन्होंने समाज से अपील की कि शिक्षक का हर पल सम्मान और अभिनंदन होना चाहिए। विशिष्ट अतिथि अंकुश त्यागी ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा देने वाले आदर्श शिक्षक थे।

नगर के प्रख्यात चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. यू.सी. सक्सेना ने शिक्षकों को समाज को सही दिशा देने में सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। समारोह में डॉ. संजय बाबू दुबे, अनिल रस्तोगी सर्राफ, अतुल कुमार शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, सत्यवीर सिंह पाल, अजय कुमार शर्मा, महावीर सिंह सभासद, आशा गुप्ता आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में 30 शिक्षकों को माल्यार्पण, चांदी का पेन, स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों में प्रमुख रूप से अरविंद शंकर शुक्ला, विकास कुमार वर्मा, अतुल कुमार शर्मा, शिव शंकर शर्मा, शलभ रस्तोगी, राजेंद्र सिंह गुर्जर, अमित शुक्ला, रचित रस्तोगी, अमित वार्ष्णेय, भारत मिश्रा आदि शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल रस्तोगी सर्राफ ने की, जबकि संचालन भारतीय इतिहास संकलन समिति के जिला महामंत्री सुबोध कुमार गुप्ता ने किया। समारोह में नगर के विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के पदाधिकारी और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश अभियान- हरदोई में प्रबुद्धजनों ने किया भ्रमण और संवाद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow