Sambhal : बरेली 'आई लव मुहम्मद' विवाद पर बीजेपी विधान पार्षद हरिसिंह ढिल्लो का बयान

बरेली जाने पर अड़े समाजवादी पार्टी को उन्होंने नसीहत दी। ढिल्लो ने कहा कि माहौल ठीक हो जाए तो बरेली चले जाएं। पहले गए हों तो तब चले जाएं। बरेली जाकर क्या

Oct 7, 2025 - 19:43
61 Views
Sambhal : बरेली 'आई लव मुहम्मद' विवाद पर बीजेपी विधान पार्षद हरिसिंह ढिल्लो का बयान
Sambhal : बरेली 'आई लव मुहम्मद' विवाद पर बीजेपी विधान पार्षद हरिसिंह ढिल्लो का बयान

संभल। नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा कम की गई जीएसटी पर धन्यवाद सम्मेलन में संभल पहुंचे बीजेपी विधान पार्षद हरिसिंह ढिल्लो ने बरेली के 'आई लव मुहम्मद' विवाद पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि किसी को भी अपनी आस्था का प्रचार करने की जरूरत नहीं है। सबको अपने धर्म को मानने की आजादी है। इसके लिए देश में नियम हैं। वे खुद सिख धर्म से हैं, लेकिन इसके प्रचार की जरूरत नहीं। सड़कों पर उतरने की क्या जरूरत है?बरेली जाने पर अड़े समाजवादी पार्टी को उन्होंने नसीहत दी। ढिल्लो ने कहा कि माहौल ठीक हो जाए तो बरेली चले जाएं। पहले गए हों तो तब चले जाएं। बरेली जाकर क्या माहौल खराब करना चाहते हैं? यह विवाद बरेली में हिंसा का कारण बना था। वहां प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी हुई और इंटरनेट बंद कर दिया गया। विपक्ष के नेताओं का जत्था बरेली जाने की कोशिश में रोका गया। बीजेपी ने नेताओं को बयानबाजी से रोकने को कहा था।

Also Click : Hardoi : हरदोई में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के मामले में आरोपी को सात वर्ष की सजा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow