Sambhal : चर्च के दान पात्र को तोड़कर नकदी चोरी, 8 हजार रुपये की चोरी का आरोप

पादरी प्रवीण कुमार पुत्र चतर सिंह, जो डिवाइन फेथ फेलोशिप चर्च बहजोई में पदस्थ हैं, रविवार की सुबह जब  पादरी प्रार्थना सभा की तैयारी के लिए चर्च पहुंचे तो चर्च खोलने के लिए

Sep 7, 2025 - 22:55
 0  50
Sambhal : चर्च के दान पात्र को तोड़कर नकदी चोरी, 8 हजार रुपये की चोरी का आरोप
चर्च के दान पात्र को तोड़कर नकदी चोरी, 8 हजार रुपये की चोरी का आरोप

सम्भल जिले के बहजोई क्षेत्र में स्थित चर्च के दान पात्र को अज्ञात चोरों ने तोड़कर नकदी चोरी कर ली। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित पादरी ने कोतवाली बहजोई में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पादरी प्रवीण कुमार पुत्र चतर सिंह, जो डिवाइन फेथ फेलोशिप चर्च बहजोई में पदस्थ हैं, रविवार की सुबह जब पादरी प्रार्थना सभा की तैयारी के लिए चर्च पहुंचे तो चर्च खोलने के लिए चाबी मांगी तो उन्हें चाबी नहीं मिली।

जब किसी प्रकार ताला खुलवाया गया तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए दान पात्र टूटा हुआ था। आरोप है कि चर्च परिसर में रहने वाले अशोक कुमार ने कथित रूप से चर्च का ताला तोड़कर अंदर घुसकर दान पात्र को तोड़ा और उसमें रखी नकदी चोरी कर ली।

पादरी के अनुसार, दान पात्र में करीब 7 से 8 हजार रुपये नकद रखे हुए थे, जो पूरी तरह गायब मिले अशोक कुमार का पहले से कई आपराधिक गतिविधियों में नाम रहा है और उस पर विभिन्न स्थानों पर चोरी के मामले भी दर्ज हैं। पीड़ित पादरी ने पुलिस को दी तहरीर में अशोक कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 303, 305, 316, 317 के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि चर्च परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। इस घटना से क्षेत्र के ईसाई समुदाय में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दान पात्र में रखी गई राशि का उपयोग गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किया जाता है। ऐसे में इस तरह की चोरी बेहद निंदनीय है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

Also Click : Muzaffarnagar : बेटी को मार थाने पहुंचा पिता- बोला काबू में नहीं थी, निकाह से कर रही थी इनकार, दे दी मोहब्बत करने की सजा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow