Sambhal : ईदगाह में बकरीद की नमाज़ पर विवाद, हाजी हफीज़ बोले- मेरे आम के बाग़ में अब नहीं होगी नमाज़
हाजी हफीज़ ने कहा कि ईदगाह के चबूतरे पर नमाज़ से उन्हें कोई एतराज़ नहीं है, लेकिन बाग़ में बढ़ती भीड़ और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी उठाना उनके बस में नहीं है। उनका कहना है कि अगर भविष्य में बिना इजाज़त बाग़ में नमाज़ हुई तो यह सही नहीं होगा। उ
Report : उवैस दानिश, सम्भल
बकरीद की नमाज़ के बाद सम्भल में ईदगाह की ज़मीन को लेकर विवाद सामने आ गया है। ईदगाह से सटे आम के बाग़ के मालिक हाजी हफीज़ ने साफ कहा है कि आने वाले समय में उनके निजी बाग़ में नमाज़ नहीं होनी चाहिए। उनका कहना है कि ईदगाह का चबूतरा अलग है और बाग़ उनकी निजी संपत्ति है, जिसका बैनामा भी किया जा चुका है। हाजी हफीज़ ने प्रशासन और उलमा-ए-दीन से इस मामले में दखल देने की मांग करते हुए शिकायत करने की बात कही है।
हाजी हफीज़ ने कहा कि ईदगाह के चबूतरे पर नमाज़ से उन्हें कोई एतराज़ नहीं है, लेकिन बाग़ में बढ़ती भीड़ और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी उठाना उनके बस में नहीं है। उनका कहना है कि अगर भविष्य में बिना इजाज़त बाग़ में नमाज़ हुई तो यह सही नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि बाग़ ईदगाह की ज़मीन से अलग है और अब इसकी अनुमति भी नहीं दी जाएगी। हाजी हफीज़ ने कहा कि ईदगाह के चबूतरे पर नमाज़ हो, मुझे कोई एतराज़ नहीं… लेकिन मेरे आम के बाग़ में अब नमाज़ नहीं होनी चाहिए। प्रशासन और उलमा-ए-दीन से भी हम यही कहेंगे।
What's Your Reaction?




