Sambhal News: वक्त के साथ बदल रहा सम्भल, कल्कि महोत्सव की धूम।
सम्भल के ऐंचोड़ा कंबोह में कल्कि महोत्सव के मंच पर योगी बाबा के कटोगे तो बंटोगे और एक रहोगे तो नेक रहोगे की गूंज सुनाई दी है....
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल। वक्त के साथ कैसे बहुत कुछ बदलता है ये देखना है तो आप सम्भल आइए सम्भल में कल्कि मह़ोत्सव का मंच हिंदुत्व का महामंच बना है कन्हैइया मित्तल ने एक रहोगे तो नेक रहोगे से हिंदुत्व का झंडा बुलंद किया वहीं कवि कुमार विश्वास ने दारू के हिसाब से अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है संत महात्माओं और श्रद्धालुओं के बीच आचार्य प्रमोद कृष्णम् हिंदुत्व और भक्ति पर जम कर झूमे हैं।
सम्भल के ऐंचोड़ा कंबोह में कल्कि महोत्सव के मंच पर योगी बाबा के कटोगे तो बंटोगे और एक रहोगे तो नेक रहोगे की गूंज सुनाई दी है। भजन गायक कन्हैइया मित्तल ने एक रहोगे तो नेक रहोगे योगी बाबा कहते हैं मान सको तो मान लो सुना कर योगी आदित्यनाथ के कटोगे तो बंटोगे को धार दी है। वहीं उन्होंने हिंदू राम के पीछे है हिंदू भगवा के नीचे है हिंदू नहीं बंटेगा का नया नारा दिया है।
Also Read- Sambhal News: किसी के बाप में दोबारा 370 लगाने की ताकत नहीं- आचार्य प्रमोद कृष्णम्
वहीं प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ने कल्किपीठ में भगवान कल्कि के भव्य मंदिर की अलख जगाई वहीं उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर तंज करते हुए कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्णम् कांग्रेस छोड़ कर आए बगैर नाम लिए कहा कि वे भी अरविंद केजरीवाल को छोड़ कर आए नहीं तो दारू का हिसाब दे रहे होते। हिंदुत्व एवं भक्ति पर आचार्य प्रमोद कृष्णम् जम कर झूमे हैं कल्किधाम में देर रात तक हिंदुत्व और भक्ति की गंगा बही है।
What's Your Reaction?











