Sambhal : आलू किसानों की समस्या पर विधायक पिंकी यादव ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र

विधायक पिंकी यादव ने पत्र में लिखा कि असमोली विधानसभा क्षेत्र मुख्य रूप से ग्रामीण और पिछड़ा इलाका है, जहां की अधिकांश जनता खेती पर निर्भर है। वर्तमान सम

By INA News Desk
Sep 16, 2025 - 08:47
66 Views
Sambhal : आलू किसानों की समस्या पर विधायक पिंकी यादव ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र
विधायक असमोली पिंकी यादव व जिलाधिकारी को भेजा गया पत्र
Advertisement
Advertisement

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जनपद के किसानों की समस्याओं को लेकर असमोली विधायक पिंकी सिंह यादव ने जिलाधिकारी सम्भल को एक पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने आलू किसानों के सामने खड़ी बड़ी समस्या का उल्लेख करते हुए तत्काल समाधान की मांग की है।

विधायक पिंकी यादव ने पत्र में लिखा कि असमोली विधानसभा क्षेत्र मुख्य रूप से ग्रामीण और पिछड़ा इलाका है, जहां की अधिकांश जनता खेती पर निर्भर है। वर्तमान समय में आलू की फसल बड़ी मात्रा में तैयार हो रही है, लेकिन आलू की खुदाई में सबसे बड़ी समस्या एम.पी.के. खाद (एमोनियम फॉस्फेट) की किल्लत की वजह से आ रही है।उन्होंने बताया कि जनपद सम्भल में आलू की खुदाई के लिए आवश्यक खाद उपलब्ध न होने के कारण आलू की फसल खेतों में ही पड़ी रह गई है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। विधायक ने पत्र में लिखा कि आलू की खुदाई समय पर न होने से उत्पादन घटने के साथ-साथ किसानों की मेहनत पर पानी फिर सकता है।

पिंकी यादव ने जिलाधिकारी सम्भल से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए निर्देश देने का अनुरोध किया है, जिससे जिले में पर्याप्त मात्रा में एम.पी.के. खाद की आपूर्ति हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार का दायित्व है कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनकी मेहनत और फसल दोनों सुरक्षित रह सकें।

विधायक के इस कदम से किसानों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही खाद की समस्या का समाधान होगा और वे अपनी आलू की फसल को सुरक्षित निकाल पाएंगे।

Also Click : Lucknow : सपा शासनकाल भ्रष्टाचार और माफियागिरी का प्रतीक - स्वतंत्र देव सिंह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement