Sambhal News: भीषण हादसा- बारात में जा रहे कार सवार दूल्हा सहित पांच लोगों की मौत
हादसा तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र में हुआ। सूरजपाल (दूल्हा) पुत्र सुखराम निवासी ग्राम हरगोविंदपुर थाना जूनावाई, जिसकी बारात जनपद बदायूं जा रही थी। शाम को सूरजपाल ....

Report : उवैस दानिश, सम्भल
By INA News Sambhal.
सम्भल में बारात में जा रहे लोगों के साथ भीषण हादसा हुआ है। यहां शुक्रवार की देर शाम बोलेरो एक इंटर कॉलेज की दीवार से टकराई गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दूल्हा, एक महिला और तीन बच्चे शामिल हैं। हादसे के समय कार में कुल 14 लोग सवार थे। बारात बदायूं जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।हादसा तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र में हुआ। सूरजपाल (दूल्हा) पुत्र सुखराम निवासी ग्राम हरगोविंदपुर थाना जूनावाई, जिसकी बारात जनपद बदायूं जा रही थी। शाम को सूरजपाल की बोलेरो कार अनियंत्रित होकर कस्बा जूनावाई में स्थित जनता इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई। जिससे कार में सवार दूल्हा सूरजपाल सहित देवा उर्फ सचिन पुत्र टीटू उम्र 19 वर्ष निवासी हिंगवारा जनपद बुलंदशहर, आशा पत्नी लाल सिंह उम्र 26 वर्ष, हिमांशी पुत्री लाल सिंह उम्र 03 वर्ष निवासीगण ग्राम हरगोविंदपुर थाना जूनावाई तथा देवा उर्फ सचिन के 02 वर्षीय पुत्र की मृत्यु हो गई।
इसके अतिरिक्त बोलेरो कार में सवार कोमल पुत्री सुखराम उम्र 10 वर्ष, रवि पुत्र बच्चू उम्र 28 वर्ष निवासी गण ग्राम हरगोविंदपुर थाना जूनावाई व मधु पत्नी सचिन उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम हिंगवारा जनपद बुलंदशहर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी जूनावाई में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें अलीगढ़ हॉयर सेंटर रेफर किया गया।
Also Click : Hardoi News : खरीफ गोष्ठी और किसान मेला, कृषि नवाचार और योजनाओं से किसानों को सशक्त करने की पहल
What's Your Reaction?






