Sambhal: सम्भल में PAC की जमीन से हटाया गया कब्जा, अवैध मजार पर चला प्रशासन का बुलडोजर

सम्भल में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए PAC को आवंटित जमीन पर किए गए कथित अवैध कब्जे को प्रशासन ने हटवा दिया

Aug 29, 2026 - 20:31
7 Views
Sambhal: सम्भल में PAC की जमीन से हटाया गया कब्जा, अवैध मजार पर चला प्रशासन का बुलडोजर

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए PAC को आवंटित जमीन पर किए गए कथित अवैध कब्जे को प्रशासन ने हटवा दिया। दतावली रोड स्थित इस जमीन पर करीब दो वर्ष पहले 50 साल पुराने पीपल के पेड़ को काटकर मजार बनाए जाने का आरोप था। शनिवार को मुरादाबाद से पहुंची PAC की टीम की मौजूदगी में प्रशासन ने जमीन को कब्जामुक्त कराकर PAC को सौंपने की कार्रवाई की।

अधिकारी के मुताबिक, PAC ने वर्ष 2019 में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस जमीन का बैनामा करा लिया था। जमीन PAC के नाम दर्ज होने के बावजूद उस पर पहले से खेती की जा रही थी। इसी बीच जमीन पर पीपल का पुराना पेड़ काटकर मजार बनाए जाने की बात सामने आई। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कथित अवैध मजार को हटाया और जमीन पर PAC को कब्जा दिलाया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि अब इस भूमि पर PAC की ओर से निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जमीन PAC के नाम दर्ज होने के बाद अब पूर्व कब्जेदारों को यहां खेती करने का अधिकार नहीं रहेगा। प्रशासन की इस कार्रवाई को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

Also Read- Akhilesh Yadav vs OP Rajbhar: 'PDA यानी पीट देगा अशफाक', ओपी राजभर ने अखिलेश और आजम खान पर साधा निशाना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow