Sitapur: स्टडी प्वाइंट इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, विद्यार्थियों ने जाना मेजर ध्यानचंद का जीवन और खेल उपलब्धियां

स्टडी प्वाइंट इंटर कॉलेज, खैराबाद में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह

By INA News Desk
Aug 29, 2026 - 20:42
18 Views
Sitapur: स्टडी प्वाइंट इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, विद्यार्थियों ने जाना मेजर ध्यानचंद का जीवन और खेल उपलब्धियां

संदीप चौरसिया सीतापुर की रिपोर्ट 

खैराबाद/ सीतापुर स्टडी प्वाइंट इंटर कॉलेज, खैराबाद में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह और शानदार तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन, संघर्ष और हॉकी के क्षेत्र में उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक आमिर रिजवी ने विद्यार्थी जीवन में हॉकी खिलाड़ी के रूप में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने मेजर ध्यानचंद से जुड़े विभिन्न संस्मरण सुनाते हुए विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भी मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रस्तुत की। कार्यक्रम का सफल संचालन कॉलेज के राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक एवं प्रशासक ने किया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, मेहनत और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम में कॉलेज की सह प्रबंधक लुबना रिजवी, प्रधानाचार्य अमी किरण अवस्थी, श्वेता, उप प्रधानाचार्य केबी श्रीवास्तव, कोआर्डिनेटर ज्योति, अलका एवं रेहान सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Also Read- Drishyam 3 Title Reveal: 'मेरे लिए फैमिली ही सब कुछ है...', मेकर्स ने रिवील किया 'दृश्यम 3' का नया टाइटल और धांसू डायलॉग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow