Sitapur: सिधौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जेबतराशी और ब्लेडबाजी गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, बाइक-नकदी समेत सामान बरामद
सिधौली कोतवाली पुलिस ने जेबतराशी और ब्लेडबाजी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
संदीप चौरसिया सीतापुर की रिपोर्ट
सीतापुर / सिधौली कोतवाली पुलिस ने जेबतराशी और ब्लेडबाजी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को फायर ब्रिगेड सिधौली के पास से पकड़ा। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, ब्लेड के टुकड़े, 4,010 रुपये नकद और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरू पुत्र किशोरी, अमित पुत्र इंद्रपाल उर्फ दिल्ला और रामू पुत्र भालू, निवासी ओमपुरी नानकगंज झाला, थाना कोतवाली देहात, जनपद हरदोई के रूप में हुई है।
- रास्ता पूछने के बहाने काटते थे जेब
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे राहगीरों से रास्ता पूछने के बहाने उनके पास पहुंचते थे और मौका मिलते ही ब्लेड से जेब काटकर नकदी व अन्य सामान चोरी कर लेते थे। पुलिस के अनुसार, बिसवां क्रॉसिंग के पास पूर्व में की गई एक घटना से प्राप्त रकम में से शेष 4,010 रुपये आरोपियों के पास से बरामद हुए हैं। इस मामले में कोतवाली सिधौली में मुकदमा 319/2026, धारा 303(2), 118(1) और 317(2) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस टीम में दरोगा हरिशचंद्र यादव, कांस्टेबल अजय सिंह, रिजर्व कांस्टेबल हिमांशु वर्मा, दीपक अहीरवार, मनोज, प्रियांशु और शिवकुमार शामिल रहे। पुलिस टीम की कार्रवाई से जेबतराशी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
Also Read- Kriti Sanon Ad Controversy: रक्षाबंधन विज्ञापन पर विवाद, कंगना रनौत ने कृति के कपड़ों पर साधा निशाना
What's Your Reaction?







