Sitapur: रक्षाबंधन पर सनातन परंपरा की झलक, छात्र परिषद चुनाव में दिखी लोकतांत्रिक समझ; आयुष चौरसिया बने हेड बॉय, वाग्या वाजपेयी हेड गर्ल

सीतापुर शहर स्थित गुरुकुल विद्या पब्लिक स्कूल, में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ सनातन परंपराओं के अनुरूप मनाया

By INA News Desk
Aug 29, 2026 - 20:50
20 Views
Sitapur: रक्षाबंधन पर सनातन परंपरा की झलक, छात्र परिषद चुनाव में दिखी लोकतांत्रिक समझ; आयुष चौरसिया बने हेड बॉय, वाग्या वाजपेयी हेड गर्ल

संदीप चौरसिया सीतापुर की रिपोर्ट 

सीतापुर शहर स्थित गुरुकुल विद्या पब्लिक स्कूल, में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ सनातन परंपराओं के अनुरूप मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और विश्वास का संदेश दिया गया। समारोह के दौरान छात्राओं ने अपने भाइयों की कलाई पर स्वयं तैयार की गई आकर्षक राखियां बांधीं। भाइयों ने भी बहनों के प्रति स्नेह और सम्मान प्रकट किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा।

  • छात्र परिषद चुनाव में विद्यार्थियों ने सीखा नेतृत्व का पाठ

रक्षाबंधन समारोह के साथ ही विद्यालय में छात्र परिषद के चुनाव भी कराए गए। चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान, लोकतांत्रिक व्यवस्था, नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी का व्यावहारिक अनुभव कराया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक मतदान करते हुए अपने पसंदीदा प्रत्याशियों का चयन किया। मतगणना के बाद नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें आयुष चौरसिया को हेड बॉय और वाग्या वाजपेयी को हेड गर्ल चुना गया। वहीं मयंक लेख वानी को स्पोर्ट्स हेड बॉय और अविका सिंह को स्पोर्ट्स हेड गर्ल की जिम्मेदारी सौंपी गई। विद्यालय परिवार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि छात्र पदाधिकारी अनुशासन, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा विद्यालय के विकास और गौरव को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे।

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम ने जहां रक्षाबंधन के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेम, भाईचारे और पारिवारिक मूल्यों का संदेश दिया, वहीं छात्र परिषद चुनाव ने उनमें नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक भावना को मजबूत किया।

Also Click : Modi 3.0 Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, नए और युवा चेहरों को मिल सकता है मौका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow