Sitapur: नैमिषारण्य पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 10 वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष पेश कर भेजे गए जेल 

अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नैमिषारण्य पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते

Aug 29, 2026 - 20:56
10 Views
Sitapur: नैमिषारण्य पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 10 वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष पेश कर भेजे गए जेल 

रिपोर्ट: सुरेंद्र मोठी, नैमिषारण्य/सीतापुर

नैमिषारण्य/सीतापुर। अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नैमिषारण्य पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मुकदमों/वादों में वांछित 10 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सीतापुर के निर्देश पर संदिग्ध/वांछित अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एवं क्षेत्राधिकारी मिश्रिख के निर्देशन में थाना नैमिषारण्य पुलिस ने टीम गठित कर सघन अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जगतपाल, कुंदन, पुत्तीलाल उर्फ मुन्नीलाल, रामऔतार, गोविन्द, पंकज, अशोक, छोटू उर्फ सरोज, कमलेश और प्रदीप को गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए वारंटियों के विरुद्ध अलग-अलग मुकदमों एवं न्यायालयी वादों में वारंट जारी थे। गिरफ्तारी के बाद सभी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

अभियान में इनकी रही भूमिका

पूरी कार्रवाई थानाध्यक्ष नैमिषारण्य के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से न्यायालय में लंबित मामलों में वांछित वारंटियों पर शिकंजा कसने का संदेश गया है। एक ही दिन में 10 वारंटियों की गिरफ्तारी थाना नैमिषारण्य पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई मानी जा रही है।

Also Click : Modi 3.0 Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, नए और युवा चेहरों को मिल सकता है मौका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow