Sambhal : आधी रात खुला रजिस्ट्री ऑफिस, यमतीर्थ के लिए 17 लाख का प्लॉट हुआ दाननुमा बैनामा
दरअसल, योगी सरकार द्वारा यमतीर्थ का पुनरुद्धार कराया जा चुका है और हाल ही में हुए भव्य धार्मिक कार्यक्रम के दौरान इसके संचालन की जिम्मेदारी इस्कॉन को सौंपी गई थी। तीर्थ तक पहुंचने के लिए एक मार्ग पहले से चालू हो चुका था, लेकिन श्रद्धालुओं की सुविधा औ
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल के प्राचीन तीर्थों के पुनरुद्धार में जुटी योगी सरकार को एक बड़ी सफलता मिली है। हल्लू सराय स्थित ऐतिहासिक यमतीर्थ के विकास और सुगम आवागमन के लिए प्रशासन ने बीती रात विशेष पहल करते हुए करीब 17 लाख रुपये मूल्य के एक प्लॉट का तीर्थ के पक्ष में बैनामा कराया।
खास बात यह रही कि इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए रात में ही रजिस्ट्री कार्यालय खोला गया और तहसीलदार की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
दरअसल, योगी सरकार द्वारा यमतीर्थ का पुनरुद्धार कराया जा चुका है और हाल ही में हुए भव्य धार्मिक कार्यक्रम के दौरान इसके संचालन की जिम्मेदारी इस्कॉन को सौंपी गई थी।
तीर्थ तक पहुंचने के लिए एक मार्ग पहले से चालू हो चुका था, लेकिन श्रद्धालुओं की सुविधा और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए दूसरे रास्ते की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
इसी क्रम में कॉलोनी क्षेत्र से होकर गुजरने वाले प्रस्तावित मार्ग के लिए आवश्यक प्लॉट का बैनामा तीर्थ के नाम कराया गया। विक्रेता ने भी तीर्थ के पुनरुद्धार अभियान में सहयोग करते हुए स्वेच्छा से बैनामा प्रक्रिया पूरी कराई।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि दूसरे मार्ग के खुल जाने के बाद यमतीर्थ तक पहुंच और अधिक आसान हो जाएगी तथा तीर्थ क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। आधी रात को रजिस्ट्री कार्यालय खुलवाकर कराई गई यह कार्रवाई अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
What's Your Reaction?




