Sambhal : त्योहारों और मिशन शक्ति अभियान को लेकर एसपी ने सम्भल में किया फ्लैगमार्च
फ्लैगमार्च चौधरी सराय से शुरू होकर विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ शंकर कॉलेज चौराहे पर समाप्त हुआ। इस दौरान कई थानों की पुलिस टीमें भी शामिल रहीं। एसपी ने
Report : उवैस दानिश, सम्भल
मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण और आगामी त्योहारों एवं रामलीलाओं के मद्देनजर सम्भल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर फ्लैगमार्च निकाला। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सम्भल ने महिला पुलिस कर्मियों, आरआरएफ और पीएसी के साथ शहर के मुख्य मार्गों पर करीब डेढ़ घंटे तक फ्लैगमार्च किया।
फ्लैगमार्च चौधरी सराय से शुरू होकर विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ शंकर कॉलेज चौराहे पर समाप्त हुआ। इस दौरान कई थानों की पुलिस टीमें भी शामिल रहीं। एसपी ने बताया कि फ्लैगमार्च का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना, महिला सशक्तिकरण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना और पुलिस एवं जनता के बीच आपसी सौहार्द्र को मजबूत करना है। महिला पुलिस कर्मियों ने फ्लैगमार्च के दौरान मिशन शक्ति अभियान से संबंधित पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया।
उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं से सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर जागरूक रहने की अपील की। फ्लैगमार्च के दौरान पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने कहा कि किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और त्योहारों के समय जनता को पूरी तरह से सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जाएगा।
Also Click : Deoband : मोहम्मद साहब से मोहब्बत पर एफआईआर लोकतंत्र के उसूलों की तौहीन- गोरा
What's Your Reaction?









