Sambhal : असमोली क्षेत्र में बुलडोजर कार्रवाई पर सपा विधायक पिंकी सिंह यादव का हमला, भाजपा सरकार को बताया तानाशाह

विधायक ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा कि यह कार्रवाई न्यायसंगत नहीं बल्कि खुलेआम तानाशाही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पी.डी.ए. समाज के लोगों को

By INA News Desk
Oct 2, 2025 - 21:39
481 Views
Sambhal : असमोली क्षेत्र में बुलडोजर कार्रवाई पर सपा विधायक पिंकी सिंह यादव का हमला, भाजपा सरकार को बताया तानाशाह
पिंकी सिंह यादव, विधायक असमोली
Advertisement
Advertisement

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जिले के असमोली क्षेत्र के ग्राम राया बुजुर्ग में गुरुवार को प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाए जाने की कार्रवाई ने सियासी तूल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी की विधायक पिंकी सिंह यादव ने इस कार्रवाई को भाजपा सरकार की तानाशाही करार देते हुए कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वेषपूर्ण नीतियों के तहत समाज विशेष को परेशान कर रही है, जो किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।विधायक ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा कि यह कार्रवाई न्यायसंगत नहीं बल्कि खुलेआम तानाशाही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पी.डी.ए. समाज के लोगों को चुन-चुनकर परेशान किया जा रहा है। जबकि हर समाज की अपनी-अपनी आस्था और पूजा-अर्चना का केंद्र होता है। असमोली विधानसभा क्षेत्र में लोग हमेशा भाईचारे और सौहार्द्र के साथ एक-दूसरे के लिए दुआ और प्रार्थना करते आए हैं। लेकिन भाजपा सरकार धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है और समाज को बांटने का काम कर रही है।

पिंकी सिंह यादव ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य लोक कल्याण और जनहित होना चाहिए। लेकिन सम्भल में जो कार्रवाई की जा रही है, उसका मकसद केवल नफरत फैलाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर प्रशासन बुलडोजर चला रहा है और समाज के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है।

Also Click : Hardoi : हरदोई में अग्रवाल धर्मशाला में भव्य डांडिया नाइट महोत्सव का आयोजन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement