Sambhal : मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सम्भल में नुक्कड़ नाटक के जरिए महिलाओं को किया जागरूक
महिलाओं और बालिकाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और चाइल्ड हेल्पलाइन 109
Report : उवैस दानिश, सम्भल
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत सम्भल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंगलवार को महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेनू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सम्भल रामलीला मंच पर नुक्कड़ नाटक के जरिए महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा और जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सशक्त माहौल तैयार करना है। उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और किसी भी अपराध के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर आत्मरक्षा के विभिन्न गुर भी सिखाए। इसमें विपरीत परिस्थितियों में अपनी रक्षा करने की तकनीक, मानसिक और शारीरिक सतर्कता बनाए रखने, तथा आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लेने की रणनीतियों पर विशेष जोर दिया गया।
महिलाओं और बालिकाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई। इन हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रभारी निरीक्षक रेनू सिंह ने कहा, "मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य न केवल महिलाओं को सुरक्षित रखना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना भी है। आज का कार्यक्रम हमारी बेटियों को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।" इस कार्यक्रम में पुलिस टीम की सदस्य मैलानी कुजूर, म0हे0का0 प्रभा, म0हे0का0 सुधा, म0का0 कौशलवती, म0का0 वर्षा, म0का0 अंजली, और म0का0 सोनी शामिल रहीं। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं और बालिकाओं ने पुलिस टीम के इस प्रयास की सराहना की और आत्मरक्षा के गुर सीखने के प्रति उत्साह व्यक्त किया।
Also Click : Deoband : मोहम्मद साहब से मोहब्बत पर एफआईआर लोकतंत्र के उसूलों की तौहीन- गोरा
What's Your Reaction?









