सावन के पहले सोमवार पर पीलीभीत में उमड़ा शिवभक्तों का जनसैलाब: डीएम-एसपी ने किया जलाभिषेक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

सावन के प्रथम सोमवार पर पीलीभीत के शिवालयों में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। डीएम और एसपी ने जलाभिषेक कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

Aug 3, 2026 - 21:59
 0  5
सावन के पहले सोमवार पर पीलीभीत में उमड़ा शिवभक्तों का जनसैलाब: डीएम-एसपी ने किया जलाभिषेक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Report : कुँवर निर्भय सिंह

पीलीभीत: सावन माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा। नदियों से पवित्र जल भरकर लाए कांवड़ियों और स्थानीय शिवभक्तों ने तड़के से ही विभिन्न शिवालयों में पहुंचकर जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान आशुतोष का बेलपत्र, धतूरा, दूध और शहद से पूजन-अर्चन कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

आयोजन को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने कमान संभाली। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने संयुक्त रूप से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद अधिकारियों ने शहर के प्रमुख श्री गौरीशंकर मंदिर, दुग्धेश्वर नाथ मंदिर और धनाराघाट समेत कई धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

हरिद्वार और कछला घाट से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों के उत्साह से वातावरण भक्तिमय बना रहा। भक्तों और कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। प्रमुख मंदिरों, कांवड़ यात्रा के रूटों और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के लिए की गई प्रशासनिक तैयारियों की सराहना की गई।

Also Click : Lucknow: यूपी में अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार, 24x7 निगरानी से माफियाओं पर कसा शिकंजा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow