नैमिषारण्य में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्त चेतावनी, डीजे संचालकों के लिए जारी हुए कड़े नियम

सीतापुर के नैमिषारण्य में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने डीजे संचालकों के साथ बैठक की। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

Aug 3, 2026 - 23:59
 0  9
नैमिषारण्य में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्त चेतावनी, डीजे संचालकों के लिए जारी हुए कड़े नियम

 रिपोर्ट:-सुरेंद्र मोठी INA News, संवाददाता नैमिषारण्य

नैमिषारण्य, सीतापुर: आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तथा सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए नैमिषारण्य थाना परिसर की कस्बा चौकी में पुलिस प्रशासन ने स्थानीय डीजे संचालकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। थानाध्यक्ष नवनीत मिश्रा के नेतृत्व में हुई इस बैठक में शासन और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तय किए गए सुरक्षा दिशानिर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई।

बैठक में थानाध्यक्ष ने सख्त लहजे में स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा की अवधि में अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाना, डबल साउंड सिस्टम लगाना और निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचाई वाले वाहनों का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने सभी संचालकों से प्रशासनिक व्यवस्था में सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि धार्मिक यात्रा की गरिमा बनाए रखना सभी का सामूहिक दायित्व है।

पुलिस प्रशासन ने चेतावनी जारी की है कि यदि कोई संचालक तय मानकों और नियमों का उल्लंघन करता पाया गया अथवा शांति व्यवस्था में खलल डालने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ कानून के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद डीजे संचालकों ने नियमों का पूरी तरह पालन करने और यात्रा को सुचारू बनाने में सहयोग देने का भरोसा दिया। इसके साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

Also Click : Lucknow: यूपी में अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार, 24x7 निगरानी से माफियाओं पर कसा शिकंजा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow