Hardoi News: सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर सीडीओ ने की बैठक, अधिकारियों को दिए व्यापक आयोजन के निर्देश

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल में हुए नीतिगत सुधारों, जनकल्याणकारी कार्यों तथा देश-प्रदेश में आए ऐतिहासिक

By INA News Desk
Sep 7, 2026 - 21:07
5 Views
Hardoi News: सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर सीडीओ ने की बैठक, अधिकारियों को दिए व्यापक आयोजन के निर्देश

हरदोई। प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल में हुए नीतिगत सुधारों, जनकल्याणकारी कार्यों तथा देश-प्रदेश में आए ऐतिहासिक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाने और जनस्मृति में स्थायी स्थान दिलाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान के सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का प्रभावी प्रचार-प्रसार कराने पर भी विशेष जोर दिया। सीडीओ ने कहा कि अभियान के दौरान लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्र लोगों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए। इसके साथ ही व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता बढ़ाई जाए। उन्होंने जनजागरूकता कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अभियान के तहत आयोजित सभी कार्यक्रमों और गतिविधियों का विधिवत अभिलेखीकरण किया जाए तथा निर्धारित समय पर संबंधित स्तर पर आख्या उपलब्ध कराई जाए। कार्यक्रम स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी करने और तैयारियों को समयबद्ध ढंग से अंतिम रूप देने को कहा। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाने तथा सौंपे गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए, डीसी मनरेगा, जिला पंचायतराज अधिकारी सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- UP Politics: पत्रकारों के सवालों पर गाली-गलौच व हाथापाई पर उतारू हो जाते हैं अखिलेश: सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow