Agriculture News: किसानों की खुली किस्मत! मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना में 21 किसानों को मिले बंपर इनाम
सम्भल: किसानों को मंडी में अपनी उपज बेचने के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से मंडी परिषद
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल: किसानों को मंडी में अपनी उपज बेचने के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से मंडी परिषद की मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत सम्भल मंडी क्षेत्र में 21 किसानों को विभिन्न उपहार वितरित किए गए। लकी ड्रॉ के माध्यम से चयनित किसानों को कृषि उपकरणों के साथ घरेलू उपयोग के सामान भी दिए गए।
मंडी सचिव संजीव कुमार के मुताबिक, मंडी में अपनी कृषि उपज लेकर आने वाले किसानों को निर्धारित आवक पर कूपन जारी किया जाता है। इसी कूपन के आधार पर ड्रॉ निकाला गया, जिसमें सम्भल मंडी क्षेत्र के 21 किसान विजेता बने। विभाग से उपहार प्राप्त होने के बाद किसानों को बुलाकर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। योजना के तहत 4 पम्पिंग सेट, 3 पावर स्प्रेयर, 4 एलईडी, 2 मिक्सर ग्राइंडर, 1 पावर टिलर, 4 हार्वेस्टर और 2 सोलर पावर पैक संयंत्र किसानों को प्रदान किए गए। अधिकारियों ने बताया कि योजना का सबसे बड़ा पुरस्कार ट्रैक्टर है, जिससे भविष्य में और किसानों को लाभान्वित करने की तैयारी है। कार्यक्रम में सभापति सुधीर कुमार, जनप्रतिनिधियों, मंडी अधिकारियों और किसान भाइयों की मौजूदगी में विजेताओं को उपहार सौंपे गए। अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे मंडी में अपनी उपज की गेट एंट्री जरूर कराएं, व्यापारी से पक्का बिल लें और कूपन अवश्य प्राप्त करें, ताकि वे भी भविष्य के ड्रॉ में शामिल होकर आकर्षक पुरस्कार जीत सकें।
What's Your Reaction?







