Maa Gomti Mahotsav 2026: मां गोमती महोत्सव का भव्य समापन, जितिन प्रसाद ने श्रीराम कथा का किया श्रवण; प्रतिभाओं को मिला सम्मान
कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के अवसर पर माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम तीर्थ स्थल पर चल रहे पांच दिवसीय शरद कालीन मां गोमती
कुँवर निर्भय सिंह
आईएनए ,पीलीभीत
पीलीभीत: कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के अवसर पर माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम तीर्थ स्थल पर चल रहे पांच दिवसीय शरद कालीन मां गोमती महोत्सव का पुरूस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के साथ समापन हो गया । महोत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने बड़े ही चाव से भगवान श्री राम की संगीतमय कथा रासपान किया ।कथा व्यास सुनील कौशल महाराज ने कहा कि आत्मा की शुद्धि जीवन में अत्यंत ही आवश्यक है। गोमती ट्रस्ट के अध्यक्ष एसडीएम कलीनगर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

संगीतमय श्रीराम कथा का रसपान करते हुए कथा व्यास सुनील कौशल महाराज जी
ज्ञात हो माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम तीर्थ स्थल पर पर पांच दिवसीय माँ गोमती शरद कालीन महोत्सव का आयोजन पवित्र गोमती नदी उद्गम स्थल पुनरुद्धार एवं बाबा दुर्गा नाथ मठ सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में 23 नवंबर को पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक दुष्यंत कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया था।

रासलीला मंचन
महोत्सव में इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में जनता उ0मा0 विद्यालय जमुनिया,संत रविदास ज्ञानार्जन इंटर कालेज पुरैना ताल्लुक महाराज पुर, सर्वोदय इन्टर कालेज फुल्हर, पब्लिक इंटर कालेज पूरनपुर,सीo एण्ड जे0 इंटर कालेज कलीनगर,आर एण्ड जे0 किसान इंटर कालेज जमुनिया, राजकीय बालिका इंटर कालेज पूरनपुर,जेसीज रिवर्डेल इंटर कालेज पूरनपुर ओर गुरु नानक इंटर कालेज पूरनपुर की छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें सामूहिक नृत्य,एकल नृत्य, रंगोली प्रतियोगिता,लघु नाटिका, पोस्टर प्रतियोगिता में तीस सौ विद्यार्थियों ने भाग लिया। और वृन्दावन धाम से पधारे कथा व्यास सुनील कौशल महाराज जी ने पांचों दिन संगीतमय श्रीराम कथा सुनाई जिसको सैकड़ों महिलाओं और पुरूषों ने चाव से सुना।रात में मथुरा वृन्दावन के अंतराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा भगवान श्री कृष्ण रासलीला का मनमोहक मंचन किया गया।

गोमती आरती करते हुए कथा व्यास सुनील कौशल महाराज,केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज एवं अन्य
महोत्सव के अंतिम दिन - पवित्र गोमती नदी उद्गम स्थल एवं बाबा दुर्गा नाथ मठ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एसडीएम कलीनगर पवन कुमार सिंह, तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता,नायब तहसीलदार हरीश जोशी ने सभी बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर टस्ट के संस्थापक सदस्य निर्भय सिंह, योगेश्वर सिंह, रामौतार सिंह, लेखपाल ,दीवेश यादव , डालचंद कुशवाहा,लविश सिंह, शक्ति सिंह, गोविंद राठौर ,नरेश सिंह,राजीव आदि लोग मौजूद रहे।

श्रीराम कथा का रसपान करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज एवं अन्य
- केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने श्री राम कथा का बड़े ही चाव से किया रसपान
गोमती उद्गम स्थल पर आयोजित हो रहे शरद कालीन मां गोमती महोत्सव में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने पहुंचकर बड़े ही चाव से श्री राम कथा का रसपान किया।और गोमती आरती में भी सम्मिलित हुए।इस अवसर पर गोमती सेवकों ने उनके द्वारा गोमती उद्गम के समग्र विकास हेतु सतत प्रयास के लिए उनका 51 किलों की बड़ी फूलों की माला पहनाकर कर उनका स्वागत सत्कार किया।

आदि गंगा माँ गोमती उद्गम तीर्थ स्थल माधोटांडा
What's Your Reaction?

