Siddharthnagar Murder Case: स्वर्ण व्यवसाई की गोली मारकर हत्या, जेवर से भरा बैग लेकर बदमाश फरार
मृतक के भाई आशीष के अनुसार चार अज्ञात लुटेरों ने हमला बोल दिया और भाई को गोली मार दी। बैग भी छीन रहे थे, जिसमें भी जेवरात रखे थे, लेकिन वे बैग छीन नहीं सके। SP डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वह सीधे...
By INA News Siddharthnagar.
सिद्धार्थनगर में बेख़ौफ़ बदमाशों ने सर्राफा व्यवसाई को हत्या कर जेवर से भरा बैग लूट ले गए। यह वारदात उस समय हुई जब व्यापारी दुकान बंद कर भाई के साथ घर जा रहा था। लूट और हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही SP डॉक्टर अभिषेक महाजन मौके पर भारी फोर्स के साथ पहुंचे। इनके निर्देश पर पुलिस की कई टीमें लूट के खुलासे में लगा दी गई हैं। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के रामटिकरा गांव के पास शुक्रवार रात दुकान बंद करके घर जा रहे सर्राफा व्यापारी पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
गोली लगने से उसकी मौत हो गई। बदमाश आभूषण से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। हत्या की जानकारी के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। आलाअधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं, हमलावरों को पकड़ने के लिए एसपी ने पुलिस की कई टीमें लगा दी हैं। जानकारी के अनुसार, गोल्हौरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामटिकरा निवासी प्रभंजन (23) पुत्र अनिल वर्मा व आशीष (26) पुत्र अनिल वर्मा गोल्हौरा थाने के सामने सोने-चांदी के जेवरात की दुकान चलाते हैं।
शुक्रवार शाम लगभग सात बजे दोनों भाई दुकान बंद कर बाइक से घर रामटिकरा जा रहे थे। अभी वे गांव के उत्तर पिच मार्ग से पूरब खड़ंजे पर मुड़े ही थे, तभी बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने बाइक पर पीछे बैठ प्रभंजन पर ताबड़तोड़ चार गोलियां दाग दीं। बताया जा रहा है कि तीन गोली प्रभंजन को लगीं। बाइक चला रहा भाई आशीष कुछ समझ पाता इससे पहले उसकी बाइक की डिग्गी तोड़कर लुटेरे ले उड़े। डिग्गी में जेवरात रखे थे। घटना में गोली लगने से घायल उक्त प्रभंजन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई आशीष के अनुसार चार अज्ञात लुटेरों ने हमला बोल दिया और भाई को गोली मार दी। बैग भी छीन रहे थे, जिसमें भी जेवरात रखे थे, लेकिन वे बैग छीन नहीं सके। SP डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वह सीधे अस्पताल पहुंच गए और घटनास्थल का बारीकियों से निरीक्षण कर उचित दिशा निर्देश दिया। बदमाशों की धर पकड़ के लिए अलग-अलग कई टीमें लगा दी गई हैं। जल्दी मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
What's Your Reaction?











