Sitapur : यूपी टीईटी परीक्षा के लिए बनाए गए 12 केंद्र, सीसीटीवी और बायोमेट्रिक से होगी सख्त निगरानी

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और उनकी गोपनीयता बनाए रखने में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं होनी चाहिए। परीक्षा के दौरान सभी सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगातार अपने-अपने क्षेत्रों के केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे।

Jun 29, 2026 - 20:56
40 Views
Sitapur : यूपी टीईटी परीक्षा के लिए बनाए गए 12 केंद्र, सीसीटीवी और बायोमेट्रिक से होगी सख्त निगरानी
Sitapur : यूपी टीईटी परीक्षा के लिए बनाए गए 12 केंद्र, सीसीटीवी और बायोमेट्रिक से होगी सख्त निगरानी

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) को जिले में पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। उन्होंने सख्त लहजे में निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी निर्धारित 12 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, बिजली, शुद्ध पेयजल, शौचालय और अभ्यर्थियों के बैठने के उचित इंतजाम समय से सुनिश्चित कर लिए जाएं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और उनकी गोपनीयता बनाए रखने में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं होनी चाहिए। परीक्षा के दौरान सभी सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगातार अपने-अपने क्षेत्रों के केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन को सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने और बाहरी भीड़ को जमा न होने देने के निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए शहर की यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के लिए कहा गया है ताकि किसी को केंद्र तक पहुंचने में असुविधा न हो।

यह परीक्षा तीन दिनों तक अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी। शुरुआती दो दिन यह परीक्षा दो पालियों में होगी, जिसमें पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक और दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। आखिरी दिन परीक्षा केवल एक पाली में सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक संपन्न कराई जाएगी। इस प्रशासनिक बैठक में अपर जिलाधिकारी आयुष चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सहित सभी संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : पिहानी में सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow