Sitapur : रामगोपाल अवस्थी की पुण्यतिथि पर शैलेश्वर हनुमान मंदिर में भंडारा, भारी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
कार्यक्रम के आयोजक बद्री विशाल अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय रामगोपाल अवस्थी की दूसरी पुण्यतिथि पर उनकी पावन याद में इस भंडारे का आयोजन कराया है.
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर के रामकोट कस्बे में स्थित शैलेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में स्वर्गीय रामगोपाल अवस्थी की दूसरी पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें याद करते हुए एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. इस धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं, ग्रामीणों, राहगीरों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर पूड़ी-सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया और दिवंगत आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
कार्यक्रम के आयोजक बद्री विशाल अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय रामगोपाल अवस्थी की दूसरी पुण्यतिथि पर उनकी पावन याद में इस भंडारे का आयोजन कराया है. उन्होंने कहा कि पिता के दिखाए रास्ते पर चलकर समाज सेवा करना और धार्मिक परंपराओं को निभाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. मंदिर परिसर में सुबह से लेकर शाम तक लोगों को बेहद श्रद्धा और आदर के साथ प्रसाद बांटा गया. इस खास मौके पर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनीष रस्तोगी, जगदीप शुक्ला, विश्वनाथ अवस्थी, विनोद अवस्थी, सौरभ अवस्थी, विवेक अवस्थी, पत्रकार संतोष कुमार राव, आकाश, दुर्गेश शुक्ला, दुर्गेश द्विवेदी, दिलीप पांडेय, शिवम बाजपेयी और उमाकांत शुक्ल सहित क्षेत्र के तमाम पत्रकार, ग्रामीण और प्रमुख लोग मौजूद रहे. पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्ति, सेवा और श्रद्धा के माहौल से सराबोर रहा.
Also Click : Sambhal : सम्भल में जमानत पर छूटे युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत, परिजनों ने लगाया अपहरण और हत्या का आरोप
What's Your Reaction?




