Sitapur : लहरपुर में तेज रफ्तार कार ने पांच वर्षीय बालिका को मारी टक्कर

कार चालक मौके से भाग निकला। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। परिजनों ने घायल बालिका को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस

By INA News Desk
Dec 9, 2025 - 11:50
30 Views
Sitapur : लहरपुर में तेज रफ्तार कार ने पांच वर्षीय बालिका को मारी टक्कर
Sitapur : लहरपुर में तेज रफ्तार कार ने पांच वर्षीय बालिका को मारी टक्कर

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

लहरपुर, सीतापुर। लहरपुर-सीतापुर मार्ग पर स्थित ग्राम नेवादा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ग्राम निवासी राजिक के घर मेहमान के रूप में आई पांच वर्षीय बालिका सड़क किनारे खेल रही थी। अचानक सड़क पार करने के प्रयास में सीतापुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।

कार चालक मौके से भाग निकला। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। परिजनों ने घायल बालिका को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कार चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है। ग्रामीणों ने सड़क पर गति सीमा का पालन न करने पर चिंता जताई है।

Also Click : Aligarh : अलीगढ़ में महिला सिपाही हेमलता की आत्महत्या, दारोगा और सिपाही पर उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow