Sitapur : तेंदुआ माजरा भौंरी में सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाया

गांव के मोहम्मद शरीफ ने इस अतिक्रमण के खिलाफ कई बार तहसील और थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायतों के बावजूद कब्जा करने वालों ने निर्माण हटाने से इनकार कर दिया था। ग्रामीणों

Dec 9, 2025 - 11:46
 0  11
Sitapur : तेंदुआ माजरा भौंरी में सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाया
Sitapur : तेंदुआ माजरा भौंरी में सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाया

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

रामपुर कला, सीतापुर। थाना क्षेत्र के तेंदुआ माजरा भौंरी गांव में लंबे समय से चल रहे अतिक्रमण विवाद पर प्रशासन ने कार्रवाई की। गांव के महत्वपूर्ण सार्वजनिक मार्ग पर ऊंचे चबूतरे और मिट्टी से भरे जुड़ाई कार्य के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही थी। गांव के रसूल अहमद, कफिल, मुकीम पुत्र साकिर और समस पुत्र मुस्तकीम ने मार्ग पर ईंट की कच्ची दीवार खड़ी कर कब्जा किया था। इससे रास्ता बहुत संकरा हो गया और ग्रामीणों के लिए समस्या बढ़ गई। खेतों तक जाने वाले किसान, महिलाएं और छात्र रोज जोखिम भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर थे।

गांव के मोहम्मद शरीफ ने इस अतिक्रमण के खिलाफ कई बार तहसील और थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायतों के बावजूद कब्जा करने वालों ने निर्माण हटाने से इनकार कर दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ता बंद होने से कुछ बुजुर्ग और बीमार लोग समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाए। कई बार रात में परेशानी और बढ़ जाती थी। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों पर प्रशासन सक्रिय हुआ। तहसीलदार ने खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पूरे अतिक्रमित क्षेत्र का मुआयना किया। जांच में पाया गया कि सार्वजनिक मार्ग पर अवैध निर्माण से रास्ते में बाधा पैदा हो रही थी।

तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। जेसीबी मशीन से अवैध चबूतरे और दीवार को गिराकर रास्ते को पूरी तरह कब्जामुक्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल, कानूनगो और सरैया चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात था। कब्जा हटते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। उन्होंने कहा कि अब आने-जाने का रास्ता सामान्य हो जाएगा और बच्चों व महिलाओं को सुरक्षित मार्ग मिलेगा।

Also Click : Aligarh : अलीगढ़ में महिला सिपाही हेमलता की आत्महत्या, दारोगा और सिपाही पर उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow