Sitapur : जेवी दारूका पेपर मिल के कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर जिलाधिकारी से मिलने का प्रयास किया

जब कर्मचारियों का बड़ा जुलूस खगेसियामऊ से आगे बढ़ा तो पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। बड़ी संख्या में कर्मचारियों को मंडी गेट पर रोक लिया गया। मौके पर अधिकारियों ने कर्मचारियों को

By INA News Desk
Dec 9, 2025 - 11:47
24 Views
Sitapur : जेवी दारूका पेपर मिल के कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर जिलाधिकारी से मिलने का प्रयास किया
Sitapur : जेवी दारूका पेपर मिल के कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर जिलाधिकारी से मिलने का प्रयास किया

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर। खगेसियामऊ स्थित जेवी दारूका पेपर मिल प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन न मिलने के कारण उनकी नाराजगी चरम पर पहुंच गई है। लगातार धरना-प्रदर्शन के बावजूद समस्या का कोई हल न निकलने पर मिल के हजारों कर्मचारी बैनर लेकर जिलाधिकारी सीतापुर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए नेशनल हाईवे-30 से लखनऊ की ओर बढ़ गए। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने से परिवार का गुजारा मुश्किल हो गया है। वे धरनों से थक चुके हैं और अब सीधे मुख्यमंत्री से न्याय मांगने जा रहे हैं।

जब कर्मचारियों का बड़ा जुलूस खगेसियामऊ से आगे बढ़ा तो पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। बड़ी संख्या में कर्मचारियों को मंडी गेट पर रोक लिया गया। मौके पर अधिकारियों ने कर्मचारियों को समझाया और उनकी मांगों से जुड़ा आवेदन ले लिया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कर्मचारियों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाया जाएगा और शांतिपूर्ण तरीके से हल निकालने की कोशिश की जाएगी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द वेतन का इंतजाम नहीं हुआ तो आंदोलन तेज करेंगे।

Also Click : Aligarh : अलीगढ़ में महिला सिपाही हेमलता की आत्महत्या, दारोगा और सिपाही पर उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow