Sitapur : लहरपुर में सामाजिक समरसता दिवस पर मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित
कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने हमें सिर्फ संविधान ही नहीं दिया, बल्कि जीने का सही रास्ता भी दिखाया। उन्होंने एक ऐसे भारत का सपना देखा था जहाँ जाति, ऊंच-नीच, अमी
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
लहरपुर- सीतापुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई ने सामाजिक समरसता दिवस के मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाषण, पेंसिल स्क्रैच मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, मेहंदी और रंगोली जैसी कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह, मुख्य वक्ता अतुल कुमार अवस्थी और प्रवासी कार्यकर्ता एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अमित नाग ने बच्चों को संबोधित किया।
अमित नाग ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी जब हम एक ऐसा भारत बनाएंगे जहाँ सभी को बराबरी, न्याय और शिक्षा मिले।
कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने हमें सिर्फ संविधान ही नहीं दिया, बल्कि जीने का सही रास्ता भी दिखाया। उन्होंने एक ऐसे भारत का सपना देखा था जहाँ जाति, ऊंच-नीच, अमीरी-गरीबी का भेदभाव न हो और हर व्यक्ति को सम्मान व अवसर मिले।
अतुल कुमार अवस्थी ने कहा कि संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय का मजबूत हथियार है।
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:
- भाषण प्रतियोगिता: प्रथम - आराध्या शुक्ला (सरस्वती विद्या मंदिर), द्वितीय - मोनिका राजवंशी (हरगोविंद इंटर कॉलेज), तृतीय - अंशिका शुक्ला (मॉडर्न इंटर कॉलेज)
- पेंसिल स्क्रैच मेकिंग: प्रथम - जानवी राज (सेंट बिलाल इंटर कॉलेज), द्वितीय - राधिका पाण्डेय (सरस्वती विद्या मंदिर), तृतीय - वर्तिका कटियार (हरगोविंद इंटर कॉलेज) एवं मनु राजपूत (मॉडर्न इंटर कॉलेज)
- पोस्टर मेकिंग: प्रथम - आशु गौतम (हरगोविंद इंटर कॉलेज), द्वितीय - शगुफ्ता (सेंट बिलाल इंटर कॉलेज), तृतीय - सारिका मौर्य (आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज)
- मेहंदी प्रतियोगिता: प्रथम - इरम (सेंट बिलाल इंटर कॉलेज), द्वितीय - साक्षी सिंह व शिवानी (प्रभात मुन्नू लाल विमला देवी इंटर कॉलेज), तृतीय - किंजल गुप्ता व अर्पिता राज (सरस्वती विद्या मंदिर)
- रंगोली प्रतियोगिता: प्रथम - अनुमति विश्वकर्मा व खुशी मौर्य (प्रभात इंटर कॉलेज)
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सनी यादव, नगर मंत्री अभिजीत गौड़, सह मंत्री मनु राजपूत, अंशुल यादव, सोशल मीडिया संयोजक प्रियांशु, सह सोशल मीडिया संयोजक सत्येंद्र मिश्रा, हर्ष पांडे, करन कुमार, विकास वर्मा, राज मेहरोत्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Also Click : Aligarh : अलीगढ़ में महिला सिपाही हेमलता की आत्महत्या, दारोगा और सिपाही पर उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज
What's Your Reaction?











