Sitapur : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से आयोजित होने वाली परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई

बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने निर्देश दिये कि परीक्षा के दिन सभी अधिकारी समय से पहुंचकर अपनी दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने बताया कि परी

Jul 21, 2025 - 23:33
 0  60
Sitapur : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से आयोजित होने वाली परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से आयोजित होने वाली परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो सीतापुर

सीतापुर : जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारम्भिक परीक्षा-2023 की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न हो, यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कड़े निर्देश दिये कि सभी संबंधित अधिकारी एवं केन्द्र व्यवस्थापक आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों का भलीभांति पालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा सम्पन्न करायें। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट केन्द्रों पर जाकर व्यवस्था देख लें, यदि कोई मूलभूत सुविधाओं की कमी है उसे समय से पूर्ण करायें। उन्होंने यह निर्देश भी दिये कि परीक्षा के दिन सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी व अन्य कर्मिक समय से परीक्षा केन्द्र पर पहुंचे। सभी परीक्षा केन्द्रों पर नियमानुसार सी सी टी वी कैमरे संचालित रहें।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रत्येक सेंटरों में सभी तैनात कर्मचारियों एवं अधिकारियों का परिचय पत्र अवश्य जारी किया जाये एवं परीक्षा के दौरान सभी अपने परिचय पत्र के साथ उपस्थित हों। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। अभ्यर्थियों के प्रवेश के दौरान गहनतापूर्वक जांच अवश्य करायी जाये। उन्होंने कहा कि सभी केन्द्र व्यवस्थापक समस्त कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देशों से अवश्य अवगत करा दें। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं को अवश्य देखें, जिससे अभ्यर्थियों को कोई असुविधा न हो।बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने निर्देश दिये कि परीक्षा के दिन सभी अधिकारी समय से पहुंचकर अपनी दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती रहेगी तथा परीक्षा केन्द्र के आस-पास सभी साईबर कैफे एवं फोटोकापी की दुकानें नियमानुसार बन्द रहेंगी। उन्होंने सभी केन्द्रों व्यवस्थापकों से अपेक्षा की कि आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा सम्पन्न करायें।

बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा एक पाली में सम्पन्न होगी, जिसमें 27 जुलाई 2025 को पूर्वान्ह 09.30 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक सम्पन्न होगी परीक्षा जनपद के 15 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी, जिसमें कुल 6432 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किये गये हैं। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नीतीश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, सभी उपजिलाधिकारी, केन्द्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Click : Sitapur : मानक विहीन अस्पतालों और झोला छाप डॉक्टरों पर प्रशासन मौन, स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow