Sitapur : संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने किया अंबेडकर को नमन, पार्क सफाई पर जताई नाराजगी

26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अपनाया था। इससे भारत को संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष तथा लोकतांत्रिक गणराज्य का दर्जा मिला। संवि

Nov 26, 2025 - 21:52
 0  14
Sitapur : संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने किया अंबेडकर को नमन, पार्क सफाई पर जताई नाराजगी
Sitapur : संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने किया अंबेडकर को नमन, पार्क सफाई पर जताई नाराजगी

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर। संविधान दिवस के अवसर पर अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट कचहरी के सामने स्थित अंबेडकर पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया। अधिवक्ताओं और समाजसेवियों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, पुष्पांजलि चढ़ाई तथा मोमबत्ती जलाकर दिवस मनाया। मौके पर उनके जीवन पर चर्चा भी हुई।

26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अपनाया था। इससे भारत को संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष तथा लोकतांत्रिक गणराज्य का दर्जा मिला। संविधान ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की गारंटी देकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया। डॉ. भीमराव अंबेडकर के अथक प्रयासों से संविधान का निर्माण हुआ, जो सभी भारतीयों को कानून के समक्ष बराबर का दर्जा देता है।

कार्यक्रम के दौरान अंबेडकर पार्क की सफाई न होने पर अधिवक्ताओं और समाजसेवियों ने नाराजगी जताई। पार्क में जगह-जगह कूड़ा, कचरा और लंबी घास देखकर उन्होंने स्वयं चंदा इकट्ठा कर रविवार को सफाई करने तथा फूलों के पौधे लगाने का फैसला किया। नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी वैभव कुमार से बात करने पर उन्होंने सफाई सुबह कराने का वादा किया।

इस मौके पर एडवोकेट बीरून, बीएल सिंह, अनिल कुमार गौतम, संतोष कुमार राव, अनुज कुमार निर्मल, उमेश कुमार राजवंशी, अनीश कुमार, शिव शंकर राजवंशी, राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के जिला अध्यक्ष और पत्रकार एसके तूफानी, भीम आर्मी के तहसील संयोजक अनुपम गौतम, जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार, पत्रकार महेंद्र कुमार सहित कई पदाधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।

Also Click : सुन लो अखिलेश यादव जी, राहुल गांधी जी - ये चंद्रशेखर आज़ाद अब UP चुनाव में... रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर आजाद पर किया बड़ा दावा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow