Sitapur : सांसद राकेश राठौर ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, सिधौली उपजिलाधिकारी पर शिष्टाचार भंग का आरोप

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के समय-समय पर जारी निर्देशों में स्पष्ट है कि प्रशासनिक अधिकारी सांसदों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ शिष्टाचारपूर्ण त

Nov 26, 2025 - 21:53
Nov 26, 2025 - 23:09
 0  32
Sitapur : सांसद राकेश राठौर ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, सिधौली उपजिलाधिकारी पर शिष्टाचार भंग का आरोप
Sitapur : सांसद राकेश राठौर ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, सिधौली उपजिलाधिकारी पर शिष्टाचार भंग का आरोप

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर। सीतापुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद राकेश राठौर ने सिधौली उपजिलाधिकारी राखी वर्मा के खिलाफ शिकायत करते हुए लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भेजा है। पत्र में सांसद ने आरोप लगाया कि जनता के एक महत्वपूर्ण मामले पर चर्चा के लिए उन्होंने कई बार फोन और संदेश भेजे, लेकिन उपजिलाधिकारी ने कोई जवाब नहीं दिया।

सांसद राठौर ने बताया कि उन्होंने उपजिलाधिकारी के सीयूजी नंबर 9454416535 पर फोन किया तथा बाद में एसएमएस और व्हाट्सऐप संदेश भी भेजे। फिर भी कॉल न उठाई गई और संदेशों का कोई उत्तर नहीं आया। कई दिनों तक चुप्पी बनी रहने पर सांसद ने इसे अफसरशाही द्वारा जनप्रतिनिधि के साथ शिष्टाचार के नियमों का उल्लंघन बताया।उन्होंने कहा कि भारत सरकार के समय-समय पर जारी निर्देशों में स्पष्ट है कि प्रशासनिक अधिकारी सांसदों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ शिष्टाचारपूर्ण तथा समय पर संवाद सुनिश्चित करें। सांसद ने इस व्यवहार को अनुशासनहीनता करार देते हुए लोकसभा अध्यक्ष से उचित कार्रवाई की मांग की। पत्र के साथ संबंधित सरकारी आदेशों तथा भेजे गए संदेशों के प्रमाण भी जोड़े गए हैं।

राठौर ने कहा कि लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए अधिकारियों से बातचीत जरूरी है। ऐसी उपेक्षा जनता की समस्याओं के हल में बाधा डालती है। सांसद ने इस पत्र की एक प्रति जिलाधिकारी सीतापुर को भी भेजी है। प्रदेश की राजनीति और जिला प्रशासन के बीच संबंधों को लेकर यह मुद्दा अब चर्चा में है। लोकसभा सचिवालय आगे क्या कदम उठाता है, यह देखना बाकी है।

Also Click : सुन लो अखिलेश यादव जी, राहुल गांधी जी - ये चंद्रशेखर आज़ाद अब UP चुनाव में... रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर आजाद पर किया बड़ा दावा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow