Sitapur : सीतापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन, शिवालिक हाउस बना ओवरऑल चैंपियन

प्रतियोगिता में कक्षा छह से बारह तक के विद्यार्थियों ने बैडमिंटन, कबड्डी, सौ मीटर दौड़, रस्साकशी, बोरा दौड़ और म्यूजिकल चेयर दौड़ में हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों को

By INA News Desk
Jan 13, 2026 - 21:58
25 Views
Sitapur : सीतापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन, शिवालिक हाउस बना ओवरऑल चैंपियन
Sitapur : सीतापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन, शिवालिक हाउस बना ओवरऑल चैंपियन

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर में राजकीय इंटर कॉलेज में एक दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ अभिषेक कुमार, प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार सिंह और आरएमपी डिग्री कॉलेज के सहायक आचार्य डॉ सुमित कुमार सिंह ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता में कक्षा छह से बारह तक के विद्यार्थियों ने बैडमिंटन, कबड्डी, सौ मीटर दौड़, रस्साकशी, बोरा दौड़ और म्यूजिकल चेयर दौड़ में हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों को चार हाउसों - शिवालिक, अरावली, नीलगिरी और उदयगिरी में बांटा गया था।

कबड्डी में शिवालिक हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि नीलगिरी हाउस द्वितीय रहा। बैडमिंटन में अरावली हाउस ने प्रथम और द्वितीय दोनों स्थान जीते। ओवरऑल चैंपियन शिवालिक हाउस रहा और अरावली हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का संचालन जिला क्रीड़ा सचिव अवधेश नंदन पांडेय ने किया। निर्णायकों में पवन कुमार, अवनीश कुमार सिंह, विवेक कुमार शुक्ल, डॉ निखिल कुमार रस्तोगी और दीप कुमार वर्मा शामिल रहे। इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज के दोनों उप प्रधानाचार्य डॉ नरेंद्र सिंह और फूल चंद्र, प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी मो इमरान, शादाब, शादाब आलम और पूरा स्टाफ मौजूद रहा। अंत में प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने सभी खिलाड़ियों, निर्णायकों और अतिथियों को धन्यवाद दिया।

Also Click : Hardoi : बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन, संतों व संघ पदाधिकारियों ने दिया एकता और जागरण का संदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow