Sitapur : सीतापुर के लहरपुर में ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को बांटे कंबल
सुरेश राही ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब, असहाय और कमजोर वर्ग के हित में लगातार कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराना इ
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS Sitapur
सीतापुर : लहरपुर क्षेत्र के शाहपुर विद्यालय परिसर में ठंड से राहत देने के लिए गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही और विशिष्ट अतिथि के रूप में लहरपुर एसडीएम आकांक्षा गौतम शामिल हुए। सुरेश राही ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब, असहाय और कमजोर वर्ग के हित में लगातार कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान न हो। उन्होंने प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपील की कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर समय पर सहायता पहुंचाई जाए।
एसडीएम आकांक्षा गौतम ने बताया कि तहसील प्रशासन ने पहले से ही जरूरतमंद परिवारों की सूची तैयार कर ली थी। इसी आधार पर पारदर्शी तरीके से कंबल वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे राहत कार्य जारी रहेंगे और पात्र व्यक्तियों तक सरकारी मदद पहुंचाना प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में वासुदेव पांडे, रामजी शुक्ला, विनोद शुक्ला और नीरज शुक्ला का विशेष योगदान रहा। कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था, पंजीकरण और वितरण प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। कंबल मिलने पर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी। स्थानीय लोगों ने शासन और प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।
Also Click : Prayagraj : माघ मेले में मकर संक्रांति स्नान पर्व पर उठी आस्था की लहर, 1 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई पुण्य की डुबकी
What's Your Reaction?