Sitapur : सीतापुर के लहरपुर में तालाब की सरकारी भूमि पर बनी दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई
जिले के लहरपुर तहसील के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर में न्यायालय और तहसीलदार तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर राजस्व टीम ने सरकारी तालाब की भूमि पर बनी अवैध दुकानों
सीतापुर : जिले के लहरपुर तहसील के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर में न्यायालय और तहसीलदार तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर राजस्व टीम ने सरकारी तालाब की भूमि पर बनी अवैध दुकानों पर बुलडोजर चलाया। सरकारी अभिलेखों में दर्ज तालाब की भूमि गाटा संख्या 520, क्षेत्रफल 0.275 हेक्टेयर पर राम नारायण और उमेश आदि ने पांच दुकानें बना ली थीं, जिन्हें किराए पर देकर लाभ कमाया जा रहा था। तहसीलदार मनीष त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक गोपाल शुक्ला, लेखपाल शिष्य कुमार, अरविंद सिंह, राजेश, रमाकांत, उपेंद्र वर्मा तथा पुलिस बल ने संयुक्त रूप से दुकानों को ध्वस्त कर भूमि को कब्जामुक्त कराया।
तहसीलदार मनीष त्रिपाठी ने बताया कि कब्जामुक्त भूमि का बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और सरकारी भूमि पर हुए कब्जों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सीतापुर में हाल ही में सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माणों के खिलाफ कई कार्रवाइयां हो चुकी हैं, जैसे नेवादा और सरावां गांव में बने अवैध मदरसों को ध्वस्त करना।
Also Click : Hardoi : हरदोई में सांसद खेल स्पर्धा 2025 का आयोजन, वंचित खिलाड़ियों को विशेष पंजीकरण का मौका
What's Your Reaction?











