Sitapur : आंगनबाड़ी केंद्र पर जिलाधिकारी का अचानक छापा, बदहाली और लापरवाही मिलने पर एएनएम को नोटिस जारी करने के आदेश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात एएनएम से गांव की कुल आबादी, अब तक हुए टीकाकरण और संबंधित रजिस्टरों के बारे में विस्तार से जानकारी मांगी। इस दौरान जब उन्होंने खुद जांच की तो पाया कि ब्लड प्रेशर नापने वाली मशीन सही तरीके से काम नहीं कर रही

May 27, 2026 - 21:16
 0  6
Sitapur : आंगनबाड़ी केंद्र पर जिलाधिकारी का अचानक छापा, बदहाली और लापरवाही मिलने पर एएनएम को नोटिस जारी करने के आदेश
Sitapur : आंगनबाड़ी केंद्र पर जिलाधिकारी का अचानक छापा, बदहाली और लापरवाही मिलने पर एएनएम को नोटिस जारी करने के आदेश

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के जिलाधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर ने बिसवां विकास खंड के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र का अचानक मुआयना किया। उन्होंने वहाँ पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं और बच्चों व महिलाओं के टीकाकरण के इंतजामों की बारीकी से जांच की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात एएनएम से गांव की कुल आबादी, अब तक हुए टीकाकरण और संबंधित रजिस्टरों के बारे में विस्तार से जानकारी मांगी। इस दौरान जब उन्होंने खुद जांच की तो पाया कि ब्लड प्रेशर नापने वाली मशीन सही तरीके से काम नहीं कर रही थी, जिस पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई। इसके साथ ही उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण को लेकर किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि क्षेत्र की कोई भी महिला टीका लगवाने से छूटनी नहीं चाहिए। इसके लिए गांव-गांव में लोगों को जागरूक किया जाए और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जाए।

मुआयने में टीकाकरण किट खराब हालत में मिली और उसके रख-रखाव में भी भारी लापरवाही सामने आई। इस बदहाली को देखते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे गैर-जिम्मेदार एएनएम के खिलाफ तुरंत नोटिस जारी कर जवाब मांगें। इसके बाद जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र के कुपोषित बच्चों से जुड़े रजिस्टरों, वजन नापने वाले उपकरणों और बच्चों को मिलने वाले पुष्टाहार वितरण की व्यवस्था को भी देखा। इस पूरे औचक निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनूप श्रीवास्तव सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अन्य जिम्मेदार अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Also Click : Gonda : गोंडा के युवा वैज्ञानिक ने वैश्विक मंच पर बनाई पहचान, दुनिया के शीर्ष पांच प्रतिशत वैज्ञानिकों में हुए शामिल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow