Hardoi : मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न कार्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण, कई कर्मचारियों पर वेतन कटौती और नोटिस

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी कार्यालयों में आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, ई-ऑफिस के संचालन की जांच की। आलमारियों को खुलवाकर अभिलेख देखे और उनमें रखे कागजों का

By INA News Desk
Feb 9, 2026 - 22:01
18 Views
Hardoi : मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न कार्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण, कई कर्मचारियों पर वेतन कटौती और नोटिस
Hardoi : मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न कार्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण, कई कर्मचारियों पर वेतन कटौती और नोटिस

हरदोई के मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का अचानक निरीक्षण किया। इसमें जिला विकास कार्यालय, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, डीआरडीए, मनरेगा, एनआरएलएम कार्यक्रम कार्यालय, सहायक अभियंता लघु सिंचाई कार्यालय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और नेडा जैसे कार्यालय शामिल थे।निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इनमें संविदा सहायक लेखाकार मानव कुमार (समाज कल्याण विभाग विकास), कनिष्ठ सहायक मदलसा पांडे (समाज कल्याण विभाग), बीएमएम संबद्ध विनय कुमार सिंह (एनआरएलएम कार्यालय), कनिष्ठ सहायक विनोद कुमार (लघु सिंचाई विभाग), ग्राम पंचायत अधिकारी सुनीता देवी (डीपीआरओ कार्यालय संबद्ध), संविदा लेखाकार रवि बाबू (डीपीआरओ कार्यालय) और कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद जान (डीपीआरओ कार्यालय) शामिल हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने इन सभी के एक दिन का वेतन तुरंत प्रभाव से काटने, कारण बताओ नोटिस जारी करने और उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।जिला विकास कार्यालय कक्ष के दाहिनी ओर चैनल में रखे हरदोई के पुराने नक्शे को फिर से पेंट कराकर पोर्टिको में व्यवस्थित रूप से लगाने, गैलरी में पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने, सभी कर्मचारियों की नेम प्लेट और कक्ष के सामने उनका विवरण लिखवाने तथा सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिए गए।विकास भवन परिसर में कर्मचारियों द्वारा बेतरतीब ढंग से दोपहिया वाहन खड़े करने पर रोक लगाने, उन्हें पार्किंग में व्यवस्थित रूप से रखवाने, विकास भवन के पीछे खाली जमीन पर सुंदर पौधे लगाने, नियमित सफाई कराने तथा बेकार सामग्री और पुराने अभिलेखों की बीडिंग कराकर उनके नियम अनुसार निपटान के निर्देश भी जिला विकास अधिकारी को दिए गए।मुख्य विकास अधिकारी ने सभी कार्यालयों में आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, ई-ऑफिस के संचालन की जांच की। आलमारियों को खुलवाकर अभिलेख देखे और उनमें रखे कागजों का विवरण आलमारी के पीछे और रैक पर लिखवाने के निर्देश दिए। सभी कर्मचारियों की नेम प्लेट, कक्ष के सामने विवरण, सूचना बोर्ड लगाने तथा बेकार सामग्री और अभिलेखों की बीडिंग के निर्देश सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए गए। 

निरीक्षण के समय जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए अशोक कुमार मौर्य, जिला कृषि अधिकारी डॉ सतीश चंद्र पाठक और जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ राम प्रकाश मौजूद रहे।

You May Read : Lucknow : बुंदेलखंड में ‘हर घर नल’ से बहती उम्मीद की धारा, गांव की महिलाओं को अब पानी के लिए नहीं तलाश करने पड़ते कुंए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow