Sitapur : चौरासी कोसी होली परिक्रमा मेला की तैयारियों पर जिलाधिकारी की बैठक, सड़क सुधार और सुरक्षा के निर्देश दिए

उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को कहा कि पड़ाव मार्गों की झाड़ियों की सफाई कराई जाए और जहां अवैध अतिक्रमण हो रहा है, उसे हटवाया जाए। सुरक्षा के लिए घाटों पर बैरिकेडिं

By INA News Desk
Jan 16, 2026 - 23:09
37 Views
Sitapur : चौरासी कोसी होली परिक्रमा मेला की तैयारियों पर जिलाधिकारी की बैठक, सड़क सुधार और सुरक्षा के निर्देश दिए
Sitapur : चौरासी कोसी होली परिक्रमा मेला की तैयारियों पर जिलाधिकारी की बैठक, सड़क सुधार और सुरक्षा के निर्देश दिए

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS Sitapur

सीतापुर : जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चौरासी कोसी और पंचकोसी होली परिक्रमा मेला की अब तक की तैयारियों पर बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग और पड़ाव स्थलों की सड़कों की मरम्मत कराई जाए। जहां पैचिंग का काम बाकी है, वहां तुरंत शुरू किया जाए। विभाग द्वारा किए गए कार्यों का स्थल पर निरीक्षण भी कराया जाए।

उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को कहा कि पड़ाव मार्गों की झाड़ियों की सफाई कराई जाए और जहां अवैध अतिक्रमण हो रहा है, उसे हटवाया जाए। सुरक्षा के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग, सफाई, शौचालय, रंगाई-पुताई के काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। जहां साइन बोर्ड लगाने हैं, उन्हें भी लगा दिया जाए।

विद्युत विभाग के अधिकारियों को जर्जर तार बदलवाने, नीचे लटकते तारों के लिए उचित इंतजाम करने और खंभों की सुरक्षा के प्रबंध करने को कहा गया। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिक्रमा के दौरान मांस और मदिरा की दुकानें पूरी तरह बंद रहें, इसके लिए विशेष व्यवस्था हो। पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत रहे और जहां सीसीटीवी कैमरे लगाने हैं, वहां संबंधित विभागों से समन्वय कर उन्हें स्थापित कराया जाए। वाहनों की पार्किंग के लिए जगह चिह्नित कर काम शुरू करने के भी निर्देश दिए गए।

Also Click : Prayagraj : माघ मेले में मकर संक्रांति स्नान पर्व पर उठी आस्था की लहर, 1 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई पुण्य की डुबकी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow