Sitapur : डीएम व एसपी द्वारा संयुक्त रूप से श्रावण मास के कांवड़ियों के ठहरने एवं मूलभूत सुविधाओं का किया निरीक्षण
ट्रैफिक डायवर्जन प्लान को सख्ती से लागू कराये जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ताकि आमजन और श्रद्धालू को किसी असुविधा का सामना न करना
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो sitapur।।
सीतापुर : शुक्रवार को जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द एवम् पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से श्रावण मास के दृष्टिगत थाना लहरपुर क्षेत्रान्तर्गत खेमकरण इंटर कॉलेज में कांवड़ियों के ठहरने एवं मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। कांवड़ यात्रा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और अन्य आवश्यक प्रबन्धों का गहन निरीक्षण किया गया।
ट्रैफिक डायवर्जन प्लान को सख्ती से लागू कराये जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ताकि आमजन और श्रद्धालू को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। कांवड़ मार्गो की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था व प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह, उपजिलाधिकारी लहरपुर आकांक्षा गौतम, क्षेत्राधिकारी लहरपुर नागेन्द्र चौबे, प्रभारी निरीक्षक लहरपुर विजयेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
Also Click : Sitapur : दारानगर मधवापुर सहकारी समिति पर 15 दिन से खाद न मिलने पर किसानों की उमड़ी भीड़
What's Your Reaction?











