Sitapur : टेल तक नहर की साफ सफाई न होने से फटी नगर की पटरी

किसानों की मदद से नहर विभाग के कर्मचारी पटरी दुरुस्त कराने में लगे हुए है। आपको बता दें कि टेल तक नहर की सिल्ट सफाई हेतु प्रत्येक वर्ष लाखों रुपए की धनरा

Aug 6, 2025 - 00:05
 0  44
Sitapur : टेल तक नहर की साफ सफाई न होने से फटी नगर की पटरी
टेल तक नहर की साफ सफाई न होने से फटी नगर की पटरी

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur

मिश्रिख (सीतापुर)उरदौली ब्रांच सारदा प्रखंड नहर की पटरी आज ग्राम पंचायत फुलरुवा के मजरा मढिया गांव के पास फट गई है। जिससे नहर का पानी खेतों में भरने से लग भग पचास बीघा फसलें जलमग्न हो गई है। किसानों की मदद से नहर विभाग के कर्मचारी पटरी दुरुस्त कराने में लगे हुए है। आपको बता दें कि टेल तक नहर की सिल्ट सफाई हेतु प्रत्येक वर्ष लाखों रुपए की धनराशि खर्च की  जाती है।

परन्तु ठेक्दारों व्दारा नहर की सिल्ट सफाई सही तरीके से नही की जाती है। क्षेत्रीय किसानो की माने तो सिल्ट सफाई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ती ही की जाती है। नहर की उचित सिल्ट सफाई न होने से पानी का बहाव अपने वेग से आगे नहीं बढ़ पाता है। जिससे दबाव के कारण नहर की पटरी बरसात के समय आए दिन फट जाती है। और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

Also Click : Sitapur : मिश्रित तीर्थ और नैमिषारण्य तीर्थ नगरो की संयुक्त नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिये हो रहे उप-चुनाव में भाजपा - सपा के मध्य सीधी टक्कर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow