श्री विनायक समिति के 26वें श्री गणेश उत्सव का भव्य आगाज।

Hardoi: अग्रवाल धर्मशाला में श्री विनायक समिति द्वारा 26वें श्री गणेश उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक....

By INA News Desk
Aug 6, 2025 - 12:41
357 Views
श्री विनायक समिति के 26वें श्री गणेश उत्सव का भव्य आगाज।
श्री विनायक समिति के 26वें श्री गणेश उत्सव का भव्य आगाज।

Hardoi: अग्रवाल धर्मशाला में श्री विनायक समिति द्वारा 26वें श्री गणेश उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक सोमेंद्र अग्रवाल के मार्गदर्शन में रुद्राभिषेक और आमंत्रण पत्र के विमोचन के साथ हुआ। आमंत्रण पत्र का विमोचन कृपालु साधक परम श्रद्धेय डॉ. राजेंद्र दत्त मिश्रा ने डॉ. जे.के. वर्मा के सानिध्य में किया।यह उत्सव 27 अगस्त से 30 अगस्त तक आयोजित होगा।

जिसमें प्रतिदिन शाम 7:30 बजे आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 31 अगस्त को भगवान गणेश की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसका समापन सिकरोहरी, सीतापुर रोड पर विसर्जन के साथ होगा।कार्यक्रम में संस्थापक सोमेंद्र अग्रवाल, कृपालु साधक डॉ. राजेंद्र दत्त मिश्रा, डॉ. जे.के. वर्मा, डॉ. ए.पी. सिंह, डॉ. आर.पी. गुप्ता, प्रमोद कुमार सिंह, जय भगवान अग्रवाल, अजय अग्रवाल, राजेंद्र पटेल, अविनाश गुप्ता, राजेश तिवारी, प्रदीप कुमार गुप्ता, राजवर्धन श्रीवास्तव, श्यामावतार गुप्ता, उदय अग्रवाल, भगवान शरण गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, गोपाल डीडवानिया सहित समिति के संरक्षक और सदस्य उपस्थित रहे।

Also Read- रक्षाबंधन के लिए खाद्य सुरक्षा अभियान: खाद्य एवं पेय पदार्थ का नमूना संग्रहित कर भेजा गया प्रयोगशाला।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow