Sitapur : बिजली विभाग ने रात्रि चेकिंग अभियान चलाया, चोरी करने वालों पर कार्रवाई

चेकिंग के दौरान पहले काटे गए 19 कनेक्शनों में से 2 कनेक्शन फिर से जोड़े पाए गए। इन दोनों के खिलाफ नियम के अनुसार कार्रवाई की गई। अभियान में 8 लोगों ने नया पंजीकरण कराक

Jan 14, 2026 - 21:32
30 Views
Sitapur : बिजली विभाग ने रात्रि चेकिंग अभियान चलाया, चोरी करने वालों पर कार्रवाई
Sitapur : बिजली विभाग ने रात्रि चेकिंग अभियान चलाया, चोरी करने वालों पर कार्रवाई

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS Sitapur

लहरपुर- सीतापुर। बिजली विभाग ने जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर के निर्देश पर क्षेत्र के ग्राम भुल भुलिया और शेरपुर में रात्रि चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का मकसद पहले काटे गए बिजली कनेक्शनों की जांच करना और बकायेदारों से बिल वसूलना था। चेकिंग के दौरान पहले काटे गए 19 कनेक्शनों में से 2 कनेक्शन फिर से जोड़े पाए गए। इन दोनों के खिलाफ नियम के अनुसार कार्रवाई की गई। अभियान में 8 लोगों ने नया पंजीकरण कराकर बिजली कनेक्शन ले लिया। साथ ही बकायेदारों से 50 हजार रुपये का बिजली बिल राजस्व वसूल किया गया।यह अभियान प्रशासन और बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने चलाया। इसमें अधिशासी अभियंता संजीव कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार अशोक यादव, उपखंड अधिकारी अंचल मिश्रा, अवर अभियंता राकेश कुमार और शेरपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी शामिल रहे। टीम ने हर बिजली कनेक्शन की जांच की। लोगों को बिजली बिल राहत योजना की जानकारी दी और समय पर बिल जमा करने के लिए जागरूक किया। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि रात्रि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपना बिल समय पर जमा करें और बिजली चोरी न करें।

Also Click : Bhadohi : भदोही में जनता दर्शन के दौरान डीएम ने ठंड से कांपती बुजुर्ग महिलाओं को अपने हाथों से दिए कंबल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow