Sitapur : गंदे पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों से मिले फिल्म अभिनेता, जाना दर्द, दिया आश्वासन

सबसे अधिक परेशानी छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों को विद्यालय जाने में उठानी पड़ रही है। गांव का गंदा पानी नाले में ना बहाकर सड़क पर बहाया जा रहा है क्योंकि ना

Jul 20, 2025 - 22:06
 0  42
Sitapur : गंदे पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों से मिले फिल्म अभिनेता, जाना दर्द, दिया आश्वासन
गंदे पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों से मिले फिल्म अभिनेता

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो सीतापुर।।

लहरपुर सीतापुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सुल्तानापुर शाहपुर में मुख्य मार्ग पर भरे गंदे पानी की समस्या को लेकर जनता जनार्दन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भोजपुरी फिल्म अभिनेता संग्राम सिंह पटेल ने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्या के समाधान का दिया आश्वासन। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर शाहपुर के ग्रामीणों का दर्द जानने के लिए जनता जनार्दन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष संग्राम सिंह पटेल ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर भरे गंदे पानी का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से सड़क पर भरे गंदे पानी की जानकारी ली। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीण शिवम मिश्रा, शरद बाजपेई, शिवम अवस्थी, चमन मिश्रा, लालू बाजपेई, अशोक मिश्र, शिव प्रताप अवस्थी, श्रवण मिश्रा, राहुल, संदीप, रामजी अवस्थी, कौशिक मिश्रा सहित भारी संख्या में ग्रामीणों ने बताया कि, यह जल भराव वाला मार्ग खपूरा, मुसैती, टांडा सलार, टांडा खुर्द, करमुल्लापुर लालपुर फॉर्म सहित अन्य ग्रामों के ग्रामीणों का तहसील मुख्यालय, जिला मुख्यालय, लालपुर बाजार, तंबौर आदि जाने का एक मात्र मार्ग है और ग्रामीण इसी गंदे पानी से होकर ही जाते हैं।

सबसे अधिक परेशानी छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों को विद्यालय जाने में उठानी पड़ रही है। गांव का गंदा पानी नाले में ना बहाकर सड़क पर बहाया जा रहा है क्योंकि नाले की सफाई व उक्त जल की निकासी न होने के कारण मार्ग पर लगभग 2 फीट गंदा पानी भरा हुआ है, ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय विकासखंड से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक इस समस्या के समाधान के लिए गुहार लगाई गई है लेकिन अभी तक कोई भी निदान नहीं हो सका है जबकि हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी हम सभी लोग पवित्र श्रावण मास में कांवड़ लेकर इसी मार्ग से होकर गोला गोकर्णनाथ भगवान शिव को जलाभिषेक के लिए जाते हैं, मार्ग पर भरे गंदे जल भराव का यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो कांवड़ यात्रा निकालने में परेशानी होगी। इस संबंध में जनता जनार्दन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष संग्राम सिंह पटेल ने ग्रामीणों को अशाश्वत किया कि, शीघ्र ही इस समस्या को लेकर वह प्रदेश के प्रमुख सचिव से मिलकर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे।

Also Click : Sitapur : नायब तहसीलदार महेंद्र तिवारी ने केंद्र को खुलवाकर कर किसानों को वितरण कराई खाद, यूरिया खाद पाने के लिए दर-दर भटक रहे किसान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow